LOADING...
कॉमेडियन जाकिर खान पर क्यों भड़कीं अमीषा पटेल? बोलीं- नकारात्मकता मत फैलाओ
अमीषा पटेल ने जाकिर खान की आलोचना की

कॉमेडियन जाकिर खान पर क्यों भड़कीं अमीषा पटेल? बोलीं- नकारात्मकता मत फैलाओ

Apr 07, 2026
06:12 pm

क्या है खबर?

अमीषा पटेल काम के साथ-साथ अपनी बेबाक राय रखने के लिए भी जानी जाती हैं। हाल ही में, अभिनेत्री ने एक सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए जाकिर खान की आलोचना की है। उन्होंने कॉमेडियन पर 'नकारात्मकता फैलाने' का आरोप लगाते हुए कहा कि फिल्म जगत ने 'धुरंधर' की सफलता को खुले दिल से स्वीकार किया है। दरअसल, एक कार्यक्रम में जाकिर ने फिल्मी सितारों पर तंज कसते हुए कहा था कि 'धुरंधर' से सबको जलन हुई है।

पोस्ट

अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया पर लिखा पोस्ट

अमीषा ने कार्यक्रम से जाकिर की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा, 'यार, नकारात्मकता फैलाना बंद करो! फिल्म इंडस्ट्री ने 'धुरंधर' को महत्व दिया है और उसका सम्मान किया है! शाहरुख, सलमान, सनी, रितिक, अजय जैसे सुपरस्टारों ने सिर्फ 1 नहीं बल्कि 25 से अधिक मेगा हिट दिए हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे। शांत रहो, गदर बहुत सालों से सबने पहले ही मचा दिया है, और आगे भी मचाएंगे।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

मामला

जाकिर खान ने 'धुरंधर' को लेकर कही थी ये बात

चेतक स्क्रीन अवार्ड 2026 की शाम, जाकिर ने मंच से मजाकिया अंदाज में कहा था, "कितने ही बधाई संदेश डाल दें, कितनी ही कहानियां डाल दें, कितने ही इंटरव्यू में बोल दें 'मेरी पसंदीदा फिल्म', मगर सच तो यह है कि 'धुरंधर' से सबकी जलन तो है।" उन्होंने शायराना अंदाज में बोला था, "बम फिल्म में फूटें ल्यारी में, पर धुआं उड़ा है बांद्रा से जुहू में।" उनके इस मजाकिया कथन पर वहां मौजूद फिल्मी सितारे भी हंस पड़े थे।

Advertisement