NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / एंबर हर्ड ने मानहानि मामले में लिया जॉनी डेप से समझौता करने का फैसला
    अगली खबर
    एंबर हर्ड ने मानहानि मामले में लिया जॉनी डेप से समझौता करने का फैसला
    एक बार फिर सुर्खियों जॉनी डेप-एंबर हर्ड विवाद

    एंबर हर्ड ने मानहानि मामले में लिया जॉनी डेप से समझौता करने का फैसला

    लेखन वर्तिका तोलानी
    Dec 20, 2022
    12:09 pm

    क्या है खबर?

    जॉनी डेप-ऐंबर हर्ड मानहानि मामला एक बार फिर सुर्खियां बटोर रहा है।

    दरअसल, एंबर ने अपने पूर्व पति जॉनी डेप के साथ समझौता करने का फैसला लिया है। इस बात की जानकारी खुद अभिनेत्री ने पोस्ट साझा कर दी है।

    एंबर ने पोस्ट के जरिए बताया कि उनके लिए यहां तक का सफर आसान नहीं था। उन्होंने अपनी आंखों के सामने अपनी छवि को बर्बाद होते देखा।

    आइए जानते हैं अभिनेत्री ने और क्या कुछ लिखा।

    मामला

    क्या है एंबर-जॉनी मानहानि मामला?

    एंबर और जॉनी के बीच तकरार की शुरुआत 2018 से हुई थी, जब एंबर ने वॉशिंगटन पोस्ट अखबार के लेख में घरेलू हिंसा का शिकार होने की बात कही थी।

    इसके बाद जॉनी ने एंबर के खिलाफ पांच करोड़ डॉलर का मानहानि का मुकदमा दायर किया। बदले में एंबर ने भी जॉनी पर 10 करोड़ डॉलर का मुकदमा कर दिया।

    छह हफ्तों तक ट्रायल चला और अंत में अदालत ने जॉनी के पक्ष में फैसला सुना दिया।

    जानकारी

    अब क्यों लिया समझौते का फैसला?

    अदालत ने एंबर को 1.5 करोड़ डॉलर और जॉनी को 20 लाख डॉलर का भुगतान करने का आदेश दिया था।

    रिपोर्ट्स में कहा जा रहा था कि इतनी बड़ी राशि को देखते हुए एंबर फैसले के खिलाफ अपील कर सकती हैं। हालांकि, माली हालत खराब होने की वजह से उन्होंने समझौता करने का फैसला लिया।

    रिपोर्ट्स के अनुसार अपनी हालत में सुधार करने के मकसद से एंबर ने हाल ही में अपनी प्रॉपर्टी युका वैली और जिलो को बेचा था।

    इंस्टाग्राम

    मैंने कभी भी यह सब नहीं चाहा था- एंबर

    एंबर ने अपने पोस्ट में लिखा, 'मेरे लिए आप सभी को यह बताना जरूरी है कि मैंने कभी भी यह सब नहीं चाहा था। मैंने हमेशा बस अपनी सच्चाई का बचाव करने की कोशिश की थी। हालांकि, इन सबमें मेरी जिंदगी तबाह हो गई। सबके सामने आकर अपनी परेशानियों को रखने वाली महिलाओं के साथ कैसा बर्ताव किया जाता है यह मैंने देख लिया। सोशल मीडिया पर हुई मेरी बदनामी इसी बात का सबूत है।'

    पोस्ट

    मीडिया पर लगाया इल्जाम

    एंबर ने अपने पोस्ट में यह भी लिखा कि उन्होंने अमेरिकी कानूनी प्रणाली में विश्वास खो दिया है। इतना ही नहीं, एंबर ने अमेरिकी मीडिया की आलोचना करते हुए लिखा, 'ये "प्रत्यक्ष साक्ष्य" के बजाय "लोकप्रियता और शक्ति" का पक्ष लेते हैं।'

    पोस्ट के अंत में एंबर लिखती हैं, 'अगर मैं फिर से अपील करूं तो हो सकता है कि सभी सबूतों पर एक बार फिर नई जूरी विचार करे। हालांकि, मैं यह सब तीसरी बार बर्दाश्त नहीं कर सकती।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए पोस्ट

    Instagram post

    A post shared by amberheard on December 20, 2022 at 11:38 am IST

    जानकारी

    शादी के कुछ महीनों बाद ही अलग हो गए थे जॉनी और एंबर

    जॉनी और एंबर की मुलाकात 2009 में फिल्म 'द रम डायरी' के सिलसिले में हुई थी। इसके बाद फिल्म के प्रमोशन के दौरान दोनों में नजदीकियां बढ़ीं। 2015 में दोनों ने शादी की, लेकिन कुछ महीने बाद ही दोनों अलग हो गए।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    जॉनी डेप
    एंबर हर्ड
    मानहानि का मामला

    ताज़ा खबरें

    शुभमन गिल ने जड़ा IPL 2025 में अपना छठा अर्धशतक, 5,000 टी-20 रन भी पूरे इंडियन प्रीमियर लीग
    IPL 2025: GT ने DC को 10 विकेट से हराया, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: GT ने DC को हराते हुए प्लेऑफ में किया प्रवेश, ये बनाए रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: साई सुदर्शन ने जड़ा IPL करियर का दूसरा शतक, बने 'प्लयेर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    जॉनी डेप

    अब 'जैक स्पैरो' के किरदार में नहीं दिखेंगे जॉनी डेप, 14 साल रहें फिल्म का हिस्सा हॉलीवुड समाचार
    30 साल छोटी रसियन लड़की से शादी करने जा रहे 'कैप्टन जैक स्पैरो'! हॉलीवुड समाचार
    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड: जानें क्या है यह पूरा मामला हॉलीवुड समाचार
    जॉनी डेप बनाम एंबर हर्ड मामले का आया फैसला, अभिनेता ने जीता केस हॉलीवुड समाचार

    एंबर हर्ड

    मानहानि मुकदमे के बाद फिर से 'जैक स्पैरो' बनेंगे जॉनी डेप? हॉलीवुड समाचार
    जीत के बाद 'वाराणसी रेस्टोरेंट' पहुंचे जॉनी डेप, 48 लाख रुपये का डिनर किया सेलिब्रिटी गॉसिप
    मुकदमे के 10 मिलियन डॉलर छोड़ सकते हैं जॉनी डेप हॉलीवुड समाचार
    दुनिया में सबसे खूबसूरत हैं रॉबर्ट पैटिनसन और एंबर हर्ड- रिसर्च सेलिब्रिटी गॉसिप

    मानहानि का मामला

    एमजे अकबर मानहानि केसः प्रिया रमानी को कोर्ट का समन, 25 फरवरी को होना होगा पेश #MeToo
    ममता के भतीजे ने प्रधानमंत्री मोदी को भेजा मानहानि का नोटिस, कहा- बिना शर्त मांगे माफी पश्चिम बंगाल
    सुप्रीम कोर्ट ने दिया आदेश, देवेंद्र फडणवीस के खिलाफ चलेगा मुकदमा, जानें क्या है मामला भारतीय जनता पार्टी
    मानहानि मुकदमे में कोर्ट के सामने पेश हुए राहुल गांधी, खुद को बताया निर्दोष, जानें मामला मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025