LOADING...
अमेजन प्राइम वीडियो ने 2026 के लिए खोला पिटारा, इन सीरीज का किया ऐलान
अमेजन प्राइम वीडियो ने 2026 के लिए मनोरंजन का पिटारा खोला

अमेजन प्राइम वीडियो ने 2026 के लिए खोला पिटारा, इन सीरीज का किया ऐलान

Mar 19, 2026
05:54 pm

क्या है खबर?

अमेजन प्राइम वीडियो ने 2026 के लिए मनोरंजन का पिटारा खोल दिया है। 19 मार्च को उसने अपनी सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल्स स्लेट को जारी किया है जिसमें कई वेब सीरीज का ऐलान किया गया है जो पूरे साल दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। दिलचस्प बात यह है कि ऋतिक रोशन निर्माता बन चुके हैं और उनके HRX प्रोडक्शन के तहत बनी पहली वेब सीरीज 'स्ट्रॉम' का टीजर जारी करते हुए इसका ऐलान किया गया है।

#1

5 महिलाओं वाली सीरीज 'स्ट्रॉम' का टीजर जारी

HRX मूवी प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनी सीरीज 'स्ट्रॉम' अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी। इस सीरीज की कहानी 5 महिलाओं के इर्द-गिर्द घूमती है जो अपनी जिंदगी में आई उथल-पुथल से जूझ रही हैं। सीरीज में सबा आजाद, अलाया एफ, सृष्टि श्रीवास्तव, रमा शर्मा, पार्वती थिरुवोथु, सुविंदर पाल विक्की, आशीष विद्यार्थी, रजित कपूर, अशोक पाठक, गौतम रोडे, प्रियंका सेतिया और रंजन राज जैसे सितारे मौजूद हैं। अजीत पाल सिंह ने इसका निर्देशन किया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'स्ट्रॉम' की झलक

Advertisement

#2

अली फजल की 'राख' का ऐलान

अली फजल अपनी वेब सीरीज 'मिर्जापुर' से पहले ही धमाल मचा चुके हैं। अब उनकी नई वेब सीरीज 'राख' का ऐलान किया गया है जिसमें वह पुलिस अधिकारी के किरदार में नजर आएंगे। प्रोसित रॉय द्वारा निर्देशित इस सीरीज में सोनाली बेंद्र, आमिर बशीर, दिब्येंदु भट्टाचार्य और राकेश बेदी भी हैं। दूसरी ओर, सोनाक्षी सिन्हा भी अपनी सीरीज 'सिस्टम' के साथ OTT पर धमाका करते हुए दिखाई देंगी। अश्विनी अय्यर तिवारी द्वारा निर्देशित इसमें ज्योतिका और आशुतोष गोवारिकर भी हैं।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'राख' की झलक

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'सिस्टम' की झलक

#3 & #4

बॉबी देओल की 'तीन कौवे' और अदिति राव हैदरी की 'वेलकम टू खोया महल'

बॉबी देओल की आगामी सीरीज 'तीन कौवे' होगी जिसका ऐलान अमेजन प्राइम वीडियो ने कर दिया है। इसकी पहली झलक जारी की गई है जिसके मुताबिक कहानी एक सीक्रेट एजेंट के ईद-गिर्द होगी। इसका निर्देशन प्रियंका घोष ने किया है। रिलीज तारीख आना बाकी है। एक और सीरीज, 'वेलकम टू खोया महल' का ऐलान किया गया है जिसमें अदिति राव हैदरी मुख्य किरदार में हैं। राशि खन्ना की सीरीज 'लुक्खे' का ऐलान किया गया है जिसमें रैपर किंग भी हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'वेलकम टू खोया महल' की झलक

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'वेलकम टू खोया महल' की झलक

#4 & #5

'मटका किंग' और 'दहाड़ सीजन 2' का ऐलान

विजय वर्मा की 'मटका किंग' लंबे समय से चर्चा में थी जिसका ऐलान अब कर दिया गया है। 1960 के दशक के जुआ जगत पर आधारित इस सीरीज का निर्देशन नागराज पोपटराव मंजुले ने किया है। इसमें कृतिका कामरा, साई तमनकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेन्द्र जाड़ावत, गुलशन ग्रोवर जैसे सितारे भी मौजूद हैं। दूसरी ओर, सोनाक्षी सिन्हा की वेब सीरीज 'दहाड़ सीजन 2' का ऐलान किया गया है। इसके जरिए अभिनेत्री दोबारा पुलिस की भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए 'दहाड़ सीजन 2' की झलक

#6

अन्य आगामी सीरीज और शो के बारे में यहां देखिए

अन्य आगामी सीरीज में अनन्या पांडे की 'कॉल मी बे 2', करण जौहर का रियलिटी शो 'द ट्रेटर्स सीजन 2' और जितेंद्र कुमार की 'पंचायत 5' शामिल है। इसके अलावा, शेखर सुमन की सीरीज 'द पिरामिड स्कीम', 'दुपहिया 2', अमोल पाराशर की 'ग्राम्य चिकित्सालय 2', हॉरर सीरीज 'अनर्थ', 'सपने वर्सेस एव्रीवन 2', 'संदीप भैया 2', 'नजदीकियां', TVF की 'वंश: द कलयुग वॉरियर', 'आदर्श बाल विद्यालय', 'कारनामे बदला गियर पलटी किस्मत' और 'टैक्स डिपार्टमेंट स्टोरी' शामिल हैं।

Advertisement