निम्रत कौर की सीरीज 'जॉब ट्रैफिकिंग' का हुआ ऐलान, इस OTT पर देगी दस्तक
क्या है खबर?
निमरत कौर अपनी नई OTT परियोजना 'जॉब ट्रैफिकिंग' को लेकर चर्चा में आ गई हैं। ऑनलाइन घोटालों और धोखाधड़ी पर आधारित ये एक सर्वाइवल ड्रामा है, जिसकी शूटिंग उन्होंने शुरू कर दी है। वेब सीरीज में उनके साथ अभिनेता रोशन मैथ्यू, काव्या त्रेहन और पवन मल्होत्रा भी मुख्य किरदार निभाते नजर आएंगे। 8 एपिसोड वाली 'जॉब ट्रैफिकिंग' का निर्माण सेलेक्ट मीडिया होल्डिंग्स और चॉकबोर्ड एंटरटेनमेंट के बैनर तले किया जा रहा है। निर्देशन की कमान प्रशांत नायर ने संभाली है।
OTT
इस OTT प्लेटफॉर्म ने किया है ऐलान
अमेजन प्राइम वीडियो ने 'जॉब ट्रैफिकिंग' का ऐलान करते हुए इसका प्रोमो भी जारी किया है।
इसकी कहानी भारत और दक्षिण-पूर्व एशिया के बैकड्रॉप पर बुनी गई है, जो युवाओं को दूसरे देशों में बड़ी कंपनियों में 'सपनों की नौकरी' का झांसा देकर होने वाली ठगी का आईना दिखाएगी।
मुख्य रूप से निमरत की यह सीरीज 'पिग बुचरिंग' नामक घोटालों की पड़ताल करती है।
फिलहाल शूटिंग शुरू हो चुकी है और इसकी रिलीज तारीख का ऐलान होना अभी बाकी है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए प्रोमो
what begins as an opportunity soon becomes a fight for survival 👀#JobTraffickingOnPrime, New Series, Now Filming@NimratOfficial @roshanmathew22 @Kavya_Trehan #PavanRajMalhotra @selectmediaonx #ChalkBoardEntertainment @rajnishkhanuja #PratikKhanuja @sameercasa #VikeshBhutani… pic.twitter.com/EPOgw5MEg7
— prime video IN (@PrimeVideoIN) August 3, 2026