LOADING...
फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' की नई रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब देगी दस्तक
फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' पर आया अपडेट

फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' की नई रिलीज तारीख का ऐलान, जानिए कब देगी दस्तक

Jun 23, 2026
12:17 pm

क्या है खबर?

बॉलीवुड की 'धमाल' फ्रैंचाइजी के निर्देशक इंद्र कुमार के बेटे, अमन इंद्र कुमार अपनी पहली फिल्म 'तेरा यार हूं मैं' को लेकर काफी समय से चर्चा में हैं। मिलाप जावेरी के निर्देशन में बनी यह एक भावनात्मक रोमांटिक ड्रामा कहानी है। फिल्म में अमन के साथ मुख्य किरदार में आकांक्षा शर्मा नजर आएंगी, जो हिंदी सिनेमा में अपना डेब्यू कर रही हैं। ताजा अपडेट है कि फिल्म की रिलीज तारीख एक बार फिर से बदल दी गई है।

ऐलान

एक हफ्ते पहले सिनेमाघरों में आएगी फिल्म

मशहूर फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने एक्स पर 'तेरा यार हूं मैं' की नई रिलीज तारीख का ऐलान किया है। पोस्ट के अनुसार, फिल्म अब अपनी तय रिलीज तारीख (31 जुलाई, 2026) से एक हफ्ते पहले दस्तक देगी। नई तारीख के साथ, फिल्म 24 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। निर्माताओं ने अमन और आकांक्षा पर फिल्माए गए टाइटल ट्रैक की एक झलक भी जारी है। फिल्म में परेश रावल भी अहम किरदार में दिखेंगे।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement