Loading...
अमाल मलिक ने फिल्म संगीत से लिया ब्रेक, लिखा- अब मुझे विदा करो; क्या है वजह?
अमाल मलिक ने किया चौंकाने वाला ऐलान

अमाल मलिक ने फिल्म संगीत से लिया ब्रेक, लिखा- अब मुझे विदा करो; क्या है वजह?

Aug 28, 2026
09:54 am

क्या है खबर?

गायक अरमान मलिक के भाई और मशहूर संगीतकार अमाल मलिक ने अपने एक फैसले से फैंस को चौंका दिया। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा करते हुए बताया कि वह फिल्म संगीत से ब्रेक ले रहे हैं। हालांकि, उन्होंने फैंस से वादा किया कि यह ब्रेक सिर्फ एक साल के लिए होगा और वह जल्द वापसी करेंगे। बता दें कि अमाल ने हालिया रिलीज इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के लिए मशहूर गाना 'ये आवारापन' कंपोज किया था।

कारण

एक साल तक संगीत से दूर रहेंगे अमाल

अमाल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर संगीत से ब्रेक लेने और उसका कारण बताते हुए लिखा, 'मैं बिल्कुल ठीक हूं और इस बार मैं पूरी तरह से वही करूंगा जो मेरे लिए सबसे अच्छा है और सिर्फ वही करूंगा जो मेरे दिल और मेरी सेहत के लिए जरूरी है। मुझे अपने मन, शरीर, आत्मा और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए आराम की जरूरत है। आप सभी प्यारे अमालियंस के लिए मुझे उठना है, तरोताजा होना है और जल्द वापसी करनी है।'

अपील

अगले साल तक कोई म्यूजिक नहीं आएगा, मुझे परेशान न करें- अमाल

संगीतकार ने आगे लिखा, 'अगले साल तक कोई फिल्म संगीत नहीं। पुराने अप्रकाशित फिल्मी गाने जल्द आ जाएंगे, अगर फिल्में रिलीज हुईं तो।'

उन्होंने फैंस से अपील करते हुए आगे लिखा, 'कृपया मुझे और परेशान न करें। जैसे ही मुझे जानकारी मिलेगी, मैं अपडेट कर दूंगा। संगीत से सिनेमा तक का सफर मुझे बहुत दूर ले आया है, अब संगीत की तरफ वापस चलने लगा हूं।'

अमाल ने फैंस से वादा किया कि वह जल्द अपने संगीत के साथ लौटेंगे।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT