'लाफ्टर शेफ्स 3': अली गोनी-जन्नत जुबैर ने जीती विजेता की ट्राॅफी, इन सितारों को पछाड़ा
क्या है खबर?
भारती सिंह के लोकप्रिय कुकिंग कॉमेडी शो 'लाफ्टर शेफ्स 3' ने दर्शकों को अलविदा कह दिया है। इसी के साथ शो प्रतियोगी अली गोनी और जन्नत जुबैर को विजेता की ट्रॉफी भी दे गया है। दोनों को तीसरे सीजन का विजेता घोषित किया गया। 26 जुलाई (रविवार) को शो का ग्रैंड फिनाले आयाेजित हुआ था, जिसे सेलिब्रिटी शेफ हरपाल सिंह सोखी ने जज किया। इस मौके पर कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी ने अपनी कॉमेडी से मनोरंजन का तड़का लगाया।
खुशी
अपनी जीत से गदगद दिखीं जन्नत, कही ये बड़ी बात
'लाफ्टर शेफ्स 3' जीतने के बाद जन्नत और अली ने अपनी तस्वीरों को सोशल मीडिया पर साझा किया।
अभिनेत्री ने कैप्शन में लिखा, 'मैं और बिट्स (अली) लाफ्टर शेफ्स के विजेता हैं !!! मैं यह किसी और के साथ नहीं कर सकती थी, और न ही करना चाहती थी, सिवाय मेरे बिट्टी के। इस सफर ने मुझे मेरा सबसे अच्छा दोस्त दिया, और हमने मिलकर जीत हासिल की। आप सभी के प्यार के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद!!! ढेर सारा प्यार, बिट्स।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Congratulations to Aly Goni and Jannat Zubair on winning #LaughterChefs Season 3! 🏆🎉
— BBTak (@BiggBoss_Tak) July 26, 2026
A truly well-deserved victory!👏👏 pic.twitter.com/rvvWniCN0T
प्रतियोगिता
तेजस्वी और करण विजेता बनने से चूके
शो के दौरान जन्नत और अली ने सबसे ज्यादा स्टार्स हासिल किए और जीत हासिल की।
उनके बाद सबसे ज्यादा स्टार्स तेजस्वी प्रकाश के पास थे, जबकि तीसरे नंबर पर करण कुंद्रा और एल्विश यादव थे।
हालांकि, खाना बनाने के मुश्किल सफर और अचानक आए उतार-चढाव को अली व जन्नत ने मिलकर जोश और आत्मविश्वास के साथ पार किया और अन्य प्रतियोगियों को पछाड़ दिया।
फिनाले में रोहित शेट्टी और 'खतरों के खिलाड़ी 15' के प्रतियोगी भी शामिल हुए थे।