LOADING...
क्या हॉलीवुड को टक्कर देगी 'अल्फा'? आलिया-शरवरी काे देख याद आईं ये एक्शन अभिनेत्रियां
'अल्फा' के ट्रेलर में दमदार एक्शन करती दिखीं आलिया-शरवरी

क्या हॉलीवुड को टक्कर देगी 'अल्फा'? आलिया-शरवरी काे देख याद आईं ये एक्शन अभिनेत्रियां

Jun 17, 2026
10:25 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्‌ट और शरवरी वाघ की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर जारी हो गया है। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस महिला प्रधान फिल्म में दोनों का दमदार एक्शन अवतार दिखा है। फिल्म में बॉबी देओल और अनिल कपूर भी शामिल हैं, जबकि ऋतिक रोशन का कैमियो है। खैर ट्रेलर को तारीफ मिल रही है, जबकि कुछ इसकी तुलना हॉलीवुड की लोकप्रिय एक्शन अभिनेत्रियाें से कर रहे हैं। इन अभिनेत्रियों और उनकी फिल्मों पर डालिए एक नजर।

#1 

'स्कारलेट जोहानसन'

'ब्लैक विडो' (2021) में अभिनेत्री स्कारलेट जोहानसन 'नताशा रोमनॉफ' के रूप में नजर आई थी। उन्हें बचपन से एक सीक्रेट रूसी ट्रेनिंग कैंप में एक हत्यारिन और निर्दयी बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं फिल्म 'अल्फा' में 'सीता' के किरदार में नजर आईं आलिया का किरदार भी कुछ ऐसा ही है। उन्हें एक मिशन के लिए ऐसी खतरनाक ट्रेनिंग दी जाती है। ऐसे में, 'अल्फा' का ट्रेलर देखने के बाद लोगों को 'ब्लैक विडो' की याद आ गई है।

#2 & #3

'एंजेलीना जोली' और 'चार्लीज़ थेरॉन'

फिल्म 'सॉल्ट' (2010) में एंजेलीना जोली ने एक खुफिया अधिकारी 'एवलिन साल्ट' का किरदार निभाया है। फिल्म में उन पर रूसी जासूस होने का शक आता है, जिसके बाद वह अकेले सिस्टम के खिलाफ जंग लड़ती हैं। कुछ लोगों को उनका एक्शन अवतार 'अल्फा' से मिलता लगा है। यही नहीं, कुछ को 'एटॉमिक ब्लॉन्ड' (2017) की अभिनेत्री चार्लीज़ थेरॉन भी याद आ गई हैं। फिल्म में वह 'लोरेन ब्रौटन' के किरदार में दमदार एक्शन वाइब देती नजर आई हैं।

Advertisement

#4 & #5

'एना डी अरमास' और 'जेनिफर लॉरेंस'

फिल्म 'बैलेरीना' (2025) में अभिनेत्री एना डी अरमास ने एक डांसर 'ईव मैकारो' का किरदार निभाया है, जिसे खतरनाक कातिल बनने की ट्रेनिंग दी जाती है। वहीं फिल्म 'द हंगर गेम्स' (2012) में जेनिफर लॉरेंस ने 'कैट्निस एवरडीन' नाम की धनुष योद्धा का किरदार निभाया है, जो अपने सर्वाइवल स्किल्स के दम पर दुश्मनों को धूल चटाती है। 'अल्फा' का ट्रेलर कुछ लोगों को इन फिल्मों और उनके महिला किरदारों की याद भी दिला रहा है।

Advertisement