आलिया की 'अल्फा' अपने OTT प्रीमियर के लिए तैयार, जानिए कब-कहां होगी रिलीज
क्या है खबर?
आलिया भट्ट और शरवरी की जासूसी एक्शन-थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' अपने डिजिटल प्रीमियर के लिए तैयार है। आदित्य चोपड़ा के प्रोडक्शन यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की यह पहली महिला प्रधान फिल्म है, जिसमें बॉबी देओल और अनिल कपूर भी अहम भूमिकाओं में हैं। शिव रवैल द्वारा निर्देशित 'अल्फा' पिछले महीने 3 जुलाई को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। लगभग 58 करोड़ रुपये के साथ, बॉक्स ऑफिस पर इसने बेहद निराशाजनक प्रदर्शन किया और फ्लॉप साबित हुई थी।
प्रीमियर
इस दिन OTT पर रिलीज होगी 'अल्फा'
'अल्फा' अपनी रिलीज के 2 महीने पूरे करने से चंद दिन पहले नेटफ्लिक्स पर दस्तक देने के लिए तैयार है।
निर्माताओं ने इसकी प्रीमियर तारीख की पुष्टि करते हुए सोशल मीडिया पर लिखा, 'अल्फा गैंग में शामिल होने के लिए तैयार हो जाइए।' इसका प्रीमियर 28 अगस्त को रक्षाबंधन के अवसर पर होगा।
फिल्म की कहानी 2 महिला एजेंटों (आलिया व शरवरी) और देश की सुरक्षा के मिशन पर आधारित है। इसमें ऋतिक रोशन ने कैमियो किया है।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
Get ready to join the Alpha gang ❤️🔥 pic.twitter.com/NSPLHTHDeI
— Netflix India (@NetflixIndia) August 27, 2026