'अल्फा' से पहले शरवरी की 5 फिल्मों को फटाफट OTT पर निपटा डालें, जानिए कहां देखें
क्या है खबर?
शरवरी वाघ ने कम समय में अपने दमदार अभिनय से बॉलीवुड में खास पहचान बनाई है। लगातार बेहतरीन प्रदर्शन के दम पर वह इंडस्ट्री की उभरती सितारों की सूची में शामिल हो चुकी हैं। अब वह जल्द ही आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'अल्फा' में नजर आएंगी। यदि आप 'अल्फा' से पहले शरवरी का काम देखना चाहते हैं, तो उनकी ये शानदार फिल्में OTT पर जरूर देख सकते हैं।
#1 & #2
'बंटी और बबली 2' और 'महाराज'
फिल्म 'बंटी और बबली 2' से शरवरी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में शरवरी के अलावा सिद्धांत चतुर्वेदी, सैफ अली खान और रानी मुखर्जी भी मुख्य भूमिक में थे। आप इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं। फिल्म 'महाराज' एक OTT फिल्म है, जो नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी। इस फिल्म के जरिए आमिर खान के बेटे जुनैद ने डेब्यू किया था। इसमें उनके साथ शरवरी भी नजर आई थीं।
#3 & #4
'मुंज्या' और 'वेदा'
2024 में आई फिल्म 'मुंज्या' में शरवरी, अभय वर्मा और मोना सिंह अहम किरदार में नजर आए हैं। यह फिल्म हॉरर और कॉमेडी का बढ़िया मिश्रण है। इसे आप जियो हॉटस्टार पर देख सकते हैं। निखिल आडवाणी द्वारा निर्देशित फिल्म 'वेदा' में जॉन अब्राहम और शरवरी की जोड़ी ने तहलका मचा दिया था। इस फिल्म में शरवरी खूब एक्शन करते हु नजर आईं थीं। फिल्म को आप ZEE5 पर देख सकते हैं।
जानकारी
#5 'मैं वापस आऊंगा'
इम्तियाज अली की फिल्म 'मैं वापस आऊंगा' 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में शरवरी के साथ-साथ वेदांग रैना, दिलजीत दोसांझ और नसीरुद्दीन शाह मुख्य भूमिका में हैं। यह फिल्म जल्द ही नेटफ्लिक्स पर आने वाली है।