'अल्फा' को जमकर टक्कर दे रही 'वेलमक टू द जंगल', जानिए कितनी हुई कमाई
क्या है खबर?
आलिया भट्ट की जासूस एक्शन थ्रिलर फिल्म 'अल्फा' सिनेमाघरों में एक हफ्ता पूरा करने के करीब है। दूसरी तरफ, अक्षय कुमार की फिल्म 'वेलमक टू द जंगल' अपनी रिलीज के दूसरे सप्ताह में पहुंच चुकी है। देखा जाए तो दोनों ही फिल्में कारोबारी दिनों में अपने दर्शक ढूंढने में लगी हुई हैं। इनका दैनिक कारोबार भले ही दिन पर दिन कम होता जा रहा है, लेकिन दोनों आपस में एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दे रही हैं।
कलेक्शन
'अल्फा' के लिए 50 करोड़ रुपये भी कमाना हो रहा मुश्किल
सैकनिल्क के मुताबिक, 'अल्फा' ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 2.85 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। इसने 5वें दिन 4.25 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन अगले ही दिन आंकड़ों में भारी गिरावट देखने को मिली है। फिल्म घरेलू बॉक्स ऑफिस पर अब तक 44.95 करोड़ रुपये का कारोबार कर पाई है, जबकि दुनियाभर में 74.89 करोड़ रुपये कमाए हैं। यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की इस फिल्म में शरवरी वाघ, बॉबी देओल और अनिल कपूर भी शामिल हैं।
टक्कर
'वेलमक टू ज जंगल' की कमाई लगातार जारी
सैकनिल्क के मुताबिक, अक्षय की फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन बॉक्स ऑफिस पर 2.35 करोड़ रुपये कमाए हैं। ये आलिया की 'अल्फा' को जमकर टक्कर दे रही है। फिल्म का घरेलू नेट कारोबार अब तक 122.90 करोड़ रुपये हो चुका है। विश्व स्तर पर इसने 177.55 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। 'वेलमक टू द जंगल' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म है, जिसमें अक्षय के अलावा सुनील शेट्टी, दिशा पाटनी, अरशद वारसी समेत कई फिल्मी सितारे मौजूद हैं।