NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' 13 अगस्त को हिन्दी सहित पांच भाषाओं में होगी रिलीज
    मनोरंजन

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' 13 अगस्त को हिन्दी सहित पांच भाषाओं में होगी रिलीज

    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' 13 अगस्त को हिन्दी सहित पांच भाषाओं में होगी रिलीज
    लेखन चंद्रशेखर कुमार
    Jan 29, 2021, 08:00 am 1 मिनट में पढ़ें
    अल्लू अर्जुन की फिल्म 'पुष्पा' 13 अगस्त को हिन्दी सहित पांच भाषाओं में होगी रिलीज

    दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की अगली फिल्म 'पुष्पा' 13 अगस्त को देशभर में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। गुरुवार को ही इस फिल्म के निर्मातओं ने फिल्म के रिलीज डेट की घोषणा कर दी है। इस फिल्म का पटकथा लेखन और निर्देशन सुकुमार ने किया है। यह एक बहुभाषी एक्शन थ्रिलर फिल्म होगी, जिसे हिन्दी सहित तमिल, कन्नड़, मलयालम और तेलुगु भाषाओं में देशभर में रिलीज किया जाएगा।

    ट्विटर पोस्ट के जरिये फिल्म की रिलीज डेट की हुई घोषणा

    अभिनेता अर्जुन ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की है। उन्होंने अपने ट्विटर पोस्ट में लिखा, '#PUSHPA 13 अगस्त, 2021 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इस साल सिनेमाघरों में आपसे मिलने के लिए उत्साहित हूं। उम्मीद है कि एक बार फिर वही जादू बिखेर सकूं।' गौरतलब है कि अल्लू अर्जुन की पिछली फिल्म 'अला वैकुंठापूरामुलु' भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। इसलिए, इस फिल्म को लेकर फैंस की उम्मीदें बढ़ गई हैं।

    यहां देखिए ट्विटर पोस्ट

    #PUSHPA loading in theatres from 13th August 2021. Excited to meet you all in cinemas this year.Hoping to create the same magic one more time with dearest @aryasukku @ThisIsDSP .@iamRashmika @MythriOfficial #PushpaOnAug13 pic.twitter.com/tH3E6OpVeo

    — Allu Arjun (@alluarjun) January 28, 2021

    दिलचस्प होगी फिल्म की कहानी

    फिल्म में रश्मिका मंदाना, धनंजय और सुनील महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। इसमें आंध्र प्रदेश की पहाड़ियों में लाल चंदन की तस्करी और इसके लिए चल रही सांठगांठ की कहानी को दर्शाया जाएगा। फिल्म की कहानी एक ऐसे व्यक्ति से सभी को रूबरू कराएगी, जो लोभ में डूबा हुआ रहता है। इसे मैथ्री मूवी मेकर्स द्वारा मुत्तमसेट्टी मीडिया के सहयोग से निर्मित किया जा रहा है। उम्मीद है कि अल्लू की बाकी फिल्मों की तरह इस फिल्म को भी फैंस पसंद करेंगे।

    पिछले साल रिलीज हुआ था फिल्म का फर्स्ट लुक

    पिछले साल अभिनेता अल्लू अर्जुन के जन्मदिन पर इस फिल्म का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। इससे पहले भी वह सुकुमार के साथ फिल्म 'आर्य' और 'आर्य 2' में काम कर चुके हैं। अल्लू की सुकुमार के साथ यह तीसरी फिल्म होगी।

    उम्दा अभिनय का संयोजन है फिल्म- निर्देशक

    फिल्म के निर्माता नवीन येर्नेनी और रवि शंकर ने उम्मीद जतायी कि दर्शक फिल्म का लुत्फ उठा पाएंगे। इस फिल्म में बेहतरीन सामग्री और उम्दा अभिनेताओं का संयोजन है। फिल्म के निर्माता ने अपने बयान में कहा, "अल्लू अर्जुन की प्रचंड लोकप्रियता के कारण हमें विश्वास है कि फिल्म की कहानी अपनी प्रासंगिकता को बखूबी साबित कर पाएगी। यह एक मनोरंजक कहानी होगी, जो दर्शकों पर अपना विशेष असर छोड़ेगी।"

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ट्विटर
    दक्षिण भारत
    सोशल मीडिया
    मनोरंजन

    ट्विटर

    तापसी पन्नू ने मिताली राज की बायोपिक के लिए शुरू की क्रिकेट ट्रेनिंग मुंबई
    जॉन अब्राहम ने की 'सत्यमेव जयते 2' की रिलीज डेट की घोषणा मुंबई
    करण देओल के नाम से चल रहा है फर्जी ट्विटर अकाउंट, हो रहे भड़काऊ ट्वीट इंस्टाग्राम
    मरणोपरांत अशोक चक्र से सम्मानित मेजर मोहित शर्मा पर बनेगी बायोपिक भारत की खबरें

    दक्षिण भारत

    अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने जारी किया 'जन गण मन' का आधिकारिक प्रोमो मुंबई
    'लवयात्री' की अभिनेत्री वरीना हुसैन कर सकती हैं दक्षिण भारतीय फिल्मों में डेब्यू मुंबई
    रजनीकांत के अलावा साउथ के इन मशहूर कलाकारों ने भी किया है बॉलीवुड में काम राम गोपाल वर्मा
    बेंगलुरू में खुला दक्षिण भारत का पहला करंसी म्यूजियम, रखे गए 18वीं सदी तक के नोट पाकिस्तान समाचार

    सोशल मीडिया

    फिल्म 'संगीन' में पॉजिटिव किरदार में दिखेंगे नवाजुद्दीन सिद्दीकी मुंबई
    श्रद्धा कपूर और रोहन श्रेष्ठ की शादी की खबरों को शक्ति कपूर ने किया खारिज मुंबई
    'सरदार उधम सिंह' में भगत सिंह का किरदार निभाएंगे अमोल पाराशर मुंबई
    अमेरिका के बाद अब UK में भी लॉन्च हुई फेसबुक न्यूज फेसबुक

    मनोरंजन

    प्रभास के साथ पैन इंडिया फिल्म बनाने जा रहे हैं 'वॉर' के डायरेक्टर सिद्धार्थ आनंद! बॉलीवुड समाचार
    पामेला एंडरसन ने 53 साल की उम्र में अपने बॉडीगार्ड से रचाई छठी शादी हॉलीवुड समाचार
    प्रभास की फिल्म 'सालार' में हुई श्रुति हासन की एंट्री बॉलीवुड समाचार
    आरएस प्रसन्ना की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म में दिख सकते हैं आमिर खान बॉलीवुड समाचार

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023