अल्लू अर्जुन ने पिता को बताया अपना भगवान, तस्वीर के साथ लिखा खूबसूरत पोस्ट
क्या है खबर?
सुपरस्टार अल्लू अर्जुन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'राका' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस बीच, उन्होंने अपने पिता और फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के लिए दिल छू लेने वाला पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा किया है, जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। इस पोस्ट के जरिए अभिनेता ने अपने पिता को फादर्स डे की बधाई दी और उन्हें अपना भगवान बताया है। फैंस भी उनके पोस्ट पर अपना प्यार लुटा रहे हैं।
तस्वीर
अल्लू ने पिता के साथ साझा की तस्वीर
अभिनेता ने अपने एक्स अकाउंट पर पिता अरविंद के साथ तस्वीर साझा की है, जिसमें दोनों को पारंपरिक कपड़ों में देखा जा सकता है। कैप्शन में लिखा, 'मेरे पिता मेरे भगवान हैं। वही एकमात्र भगवान हैं जिन्हें मैं देख सकता हूं, सुन सकता हूं, उनसे बात कर सकता हूं, उन्हें छू सकता हूं और जिन्होंने मुझे जिंदगी में लगभग सबकुछ दिया है। मेरे पापा को और दुनिया के हर प्यारे पिता को फादर्स डे की हार्दिक शुभकामनाएं।'
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पाेस्ट
My father is my God . He is the only God I can see, hear, speak to, touch & the one who has given me almost everything in life.
— Allu Arjun (@alluarjun) June 21, 2026
Happy Father’s Day to my dad and to every sweet dad in the world. 🖤#FathersDay pic.twitter.com/j5GgkUi8eU
प्रतिक्रिया
अल्लू की पोस्ट पर यूजर्स कर रहे कमेंट
एक यूजर ने अभिनेता की पोस्ट पर लिखा, 'आपने फैंस का दिल जीत लिया, कितनी प्यारी तस्वीर और कितने सुंदर शब्द! अरविंद गारू को ढेर सारी शुभकामनाएं।' एक अन्य ने लिखा, 'ईश्वर और ईश्वर के पिता को पिता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।' काम के मोर्चे पर, अल्लू इस वक्त अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'राका' की शूटिंग में व्यस्त चल रहे हैं। एटली के निर्देशन में बनी रही इस फिल्म में उनके साथ दीपिका पादुकोण मुख्य किरदार में नजर आएंगी।