NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    ऑपरेशन सिंदूर
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / 'लोलापालूजा इंडिया' में धमाल मचाएंगे 'जोनास ब्रदर्स', जानिए इस म्यूजिक फेस्टिवल के बारे में सबकुछ
    अगली खबर
    'लोलापालूजा इंडिया' में धमाल मचाएंगे 'जोनास ब्रदर्स', जानिए इस म्यूजिक फेस्टिवल के बारे में सबकुछ
    कब और कहां होगा 'लोलापालूजा इंडिया' (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@lollaindia)

    'लोलापालूजा इंडिया' में धमाल मचाएंगे 'जोनास ब्रदर्स', जानिए इस म्यूजिक फेस्टिवल के बारे में सबकुछ

    लेखन मेघा
    Jan 27, 2024
    12:18 pm

    क्या है खबर?

    संगीत की दुनिया के सबसे लोकप्रिय समारोह में से एक 'लोलापालूजा' का आयोजन इस बार भारत में होने जा रहा है।

    इस 2 दिवसीय 'लोलापालूजा इंडिया' कॉन्सर्ट में दुनियाभर के मशहूर बैंड और सिंगर भाग लेने वाले हैं, जिसको लेकर प्रशंसक भी काफी उत्सुक हैं।

    अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के पति निक जोनास भी अपने भाइयों के साथ 'लोलापालूजा इंडिया' में परफॉर्म करने के लिए भारत आ चुके हैं।

    आइए ऐसे में 'लोलापालूजा इंडिया' के बारे में जानते हैं।

    परफर्मेंस

    ये मशहूर सितारे करेंगे परफॉर्म

    निक ने हाल ही में अपने भाई जो जोनास और केविन जोनास के साथ अमेरिका का दौरा पूरा किया है और अब 'जोनास ब्रदर्स' भारत में परफॉर्म करने के लिए मुंबई पहुंच चुके हैं।

    इनके अलावा अमेरिकी पॉप रॉक बैंड 'वनरिपब्लिक', अमेरिकी पॉपस्टार हैल्सी, रॉक बैंड 'कीन', 'एरी स्टैप्रांस लेफ उर्फ ​​लाउव', रॉक जोड़ी 'रॉयल ब्लड', 'जंगल' बैंड और हिप-हॉप रैपर 'JPEGMAFIA' भी इस फेस्टिवल में धमाल मचाने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

    बैंड

    ये भारतीय बैंड भी रहेंगे फेस्टिवल का हिस्सा

    'लोलापालूजा इंडिया' में कई भारतीय सितारे भी अपने बैंड के साथ जलवा बिखेरते हुए नजर आएंगे।

    इसमें मशहूर बैंड 'द रघु दीक्षित प्रोजेक्ट', 'व्हेन चाय मेट टोस्ट', 'द करण कंचन एक्सपीरियंस', 'परवाज', 'प्रभ दीप', 'डुअलिस्ट इंक्वायरी', 'कोमोरेबी', 'पारेख और सिंह, स्क्राट', 'कामाक्षी खन्ना', JBABE, 'चार्म्स' और 'ड्यूड्रॉप्स' शामिल हैं।

    इनके अलावा 'शाश्वत बुलुसु', 'जटायु', 'मोनोफोनिक', 'सबलाइम साउंड', 'स्टालवार्ट जॉन', 'लॉन्ग डिस्टेंस' और 'मेगन मरे' जैसे बैंड और सितारे भी 'लोलापालूजा इंडिया 2024' का हिस्सा हैं।

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    यहां देखिए कार्यक्रम की सूची

    Instagram post

    A post shared by lollaindia on January 27, 2024 at 12:10 pm IST

    जगह

    2 दिन तक चलेगा 'लोलापालूजा इंडिया' 

    'लोलापालूजा इंडिया' का आयोजन 2 दिन तक होने वाला है, जिसकी शुरुआत आज से यानी 27 जनवरी से होगी और 28 जनवरी को यह खत्म हो जाएगा।

    इसका आयोजन मुंबई के महालक्ष्मी रेस कोर्स में हो रहा है, जो दोपहर 1:30 बजे से शुरू होगा और रात 10 बजे तक चलेगा।

    इस 2 दिवसीय संगीत समारोह का हिस्सा बनने के लिए टिकट 'बुक माय शो' की वेबसाइट या ऐप के माध्यम से ऑनलाइन बुक किए जा सकते हैं।

    विस्तार

    क्या है 'लोलापालूजा'?

    'लोलापालूजा' एक बहुत बड़ा म्यूजिक फेस्टिवल है, जो दुनियाभर के संगीत क्षेत्र की हस्तियों को एक मंच देता है। इसमें मशहूर बैंड और गायक अपनी परफॉर्मेंस से समा बांधते हैं।

    1991 से शुरू होने के बाद से ही इसका आयोजन अलग-अलग जगह पर किया जाता रहा है, लेकिन कुछ सालों तक शिकागो ही इसका स्थायी स्थान बन गया था।

    अब 'लोलापालूजा इंडिया 2023' की सफलता के बाद 2024 में फिर से इस फेस्टिवल की वापसी भारत में हुई है।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    मनोरंजन
    निक जोनास
    बॉलीवुड समाचार
    हॉलीवुड समाचार

    ताज़ा खबरें

    एलन मस्क के एक्स में फिर आई समस्या, यूजर्स को हुई दिक्कत  सोशल मीडिया
    डोनाल्ड ट्रंप ने विदेशी स्टील और एल्यूमिनियम पर टैरिफ को बढ़ाकर किया 50 प्रतिशत अमेरिका
    मिस वर्ल्ड बनकर दुनियाभर में भारत का नाम रोशन कर चुकीं ये हसीनाएं, एक बनीं डॉक्टर मिस वर्ल्ड
    शशि थरूर की नाराजगी के बाद कोलंबिया ने पाकिस्तान के प्रति संवेदना का बयान वापस लिया शशि थरूर

    मनोरंजन

    सिद्धार्थ मल्होत्रा क्यों पर्दे पर निभाना पसंद करते हैं रियल लाइफ हीरो का किरदार? जानिए वजह सिद्धार्थ मल्होत्रा
    अगस्त्य नंदा का 'द आर्चीज' को मिली नकारात्मक प्रतिक्रियाओं पर बयान, कहा- प्यार की थी उम्मीद अगस्त्य नंदा
    अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के प्री-वेडिंग फंक्शन का कार्ड आया सामने, जामनगर में होगा आयोजन मुकेश अंबानी
    दीया को सताता था इंडस्ट्री में अवसर खोने का डर, बोलीं- ऐसे ही बीते 8-10 साल दीया मिर्जा

    निक जोनास

    बैकलेस साड़ी पहन प्रियंका चोपड़ा ने दिखाया बोल्ड अंदाज, डांस का वीडियो वायरल हॉलीवुड समाचार
    जानें कैसे प्रियंका चोपड़ा जोनास बनीं 200 करोड़ रुपये की मालकिन हॉलीवुड समाचार
    क्या चरित देसाई को डेट कर रही हैं परिणीति चोपड़ा? अभिनेत्री ने दिया जवाब बॉलीवुड समाचार
    आलिया ने शादी के लिए चुना सब्यसाची! इन अभिनेत्रियों के वेडिंग लहंगे डिजाइन कर चुका डिजाइनर दीपिका पादुकोण

    बॉलीवुड समाचार

    सलमान खान की फिल्म 'द बुल' बीच में लटकी, करण जौहर अब करेंगे स्क्रिप्ट में बदलाव सलमान खान
    रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल की तिकड़ी मचाएगी धमाल, संजय लीला भंसाली संभालेंगे कमान  संजय लीला भंसाली
    तापसी पन्नू का 'बेबी' के बाद बदला नजरिया, बोलीं- छाप छोड़ने को चाहिए बस 5 मिनट  तापसी पन्नू
    शाहरुख खान संग नहीं चला सौम्या टंडन का सिक्का, साबित हुआ करियर का सबसे फ्लॉप शो  सौम्या टंडन

    हॉलीवुड समाचार

    'हार्ट ऑफ स्टोन': गैल गैडोट ने की आलिया भट्ट की तारीफ, बोलीं- वे बहुत मजेदार हैं आलिया भट्ट
    'द एक्सोरसिस्ट' फिल्म बनाने वाले ऑस्कर पुरस्कार विजेता निर्देशक विलियम फ्राइडकिन का निधन हॉलीवुड फिल्में
    पॉप स्टार रिहाना दूसरी बार बनीं मां, रैपर रॉकी के साथ किया अपने बेटे का स्वागत  रिहाना
    अभिनेता आदर्श गौरव को हॉलीवुड में मिला दूसरा बड़ा मौका, बने इस चर्चित सीरीज का हिस्सा आदर्श गौरव
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025