NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / कौन हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो की कथित गर्लफ्रेंड नीलम गिल और भारत से क्या है रिश्ता?
    अगली खबर
    कौन हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो की कथित गर्लफ्रेंड नीलम गिल और भारत से क्या है रिश्ता?
    जानिए कौन हैं नीलम गिल (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@neelamkg)

    कौन हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो की कथित गर्लफ्रेंड नीलम गिल और भारत से क्या है रिश्ता?

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Jun 03, 2023
    05:53 pm

    क्या है खबर?

    हॉलीवुड अभिनेता लियोनार्डो डिकैप्रियो डेटिंग को लेकर एक बार फिर से चर्चा में हैं।

    बीते कुछ दिनों से कैप्रियो भारतीय मूल की ब्रिटिश मॉडल नीलम कौर गिल को डेट करने के लिए चर्चा में हैं।

    कुछ दिन पहले दोनों को साथ में डिनर करते देखा गया था। इसके पहले दोनों कान्स फिल्म फेस्टिवल में भी साथ देखे गए। ऐसे में इनकी डेटिंग की खबरें जोरों पर हैं।

    जानिए डिकैप्रियो की कथित गर्लफ्रेंड नीलम गिल का भारत से क्या है रिश्ता।

    परिचय

    पंजाबी मूल की हैं नीलम

    नीलम मॉडलिंग इंडस्ट्री में अपने पैर जमा चुकी हैं। वह 28 साल की हैं। नीलम खुद को ब्रिटिश पंजाबी मॉडल कहती हैं।

    नीलम का जन्म 1995 में लंदन में हुआ था। उनके माता-पिता भी लंदन में ही रहे हैं। नीलम के दादा-दादी पंजाब से थे और लंदन में बस गए थे।

    14 साल की उम्र से उन्होंने मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उन्होंने मॉडलिंग मैनेजमेंट एजेंसी 'नेक्स्ट' के साथ अपने सफर की शुरुआत की थी।

    उपलब्धि

    एक दशक पहले हासिल की थी यह उपलब्धि

    एक दशक पहले नीलम बरबेरी कैंपेन में दिखने वाली पहली भारतीय मॉडल बनी थीं। इस पर खुशी जताते हुए उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा था, "मैं खुश हूं कि मैं एक ऐसी कंपनी के लिए काम कर रही हूं, जो विविधता को बढ़ावा देती है। खासतौर पर इसलिए क्योंकि बरबेरी एक ब्रिटिश ब्रैंड है और वे समझते हैं कि ब्रिटिश होने का मतलब सिर्फ श्वेत होना नहीं होता।"

    इसके बाद वह अमेरिकी ब्रैंड 'एबरक्रॉम्बी एंड फिच' का चेहरा बनी थीं।

    मुंबई 

    NMACC के उद्घाटन में आई थीं मुंबई

    कुछ समय पहले नीलम नीता मुकेश अंबानी कल्चर सेंटर (NMACC) के उद्घाटन में हिस्सा लेने भारत आई थीं।

    इसके पहले उन्होंने मुंबई में ही हुए डियोर के फैशन शो में हिस्सा लिया था। यहां अपने रैंप वॉक को लेकर वह काफी उत्साहित नजर आई थीं।

    इसकी खुशी जाहिर करते हुए उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा था, 'डियोर के लिए मेरी पहली उपस्थिति है। खासकर एक पंजाबी लड़की के तौर पर मैं इस पल का हिस्सा बन कर काफी कृतज्ञ हूं।'

    पोस्ट

    भारत आने पर जाहिर की थी खुशी

    NMACC उद्घाटन समारोह के बाद उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए भारत के प्रति अपनी भावनाएं जाहिर की थीं।

    उन्होंने लिखा था, 'भारत के पास हमेशा मेरा दिल रहेगा। NMACC के उद्घाटन में शामिल होना खुशी की बात थी। विश्व स्तरीय फैशन प्रदर्शनी से लेकर द ग्रेट इंडियन म्यूजिकल, जिसमें खुद नीता अंबानी ने परफॉर्म किया, मैं यह अनुभव हमेशा याद रखूंगी। यहां आए दुनियाभर के लोगों से मिलकर मैं गौरवांवित हूं।'

    इंस्टाग्राम पोस्ट

    नीलम की नानी की तस्वीर

    Instagram post

    A post shared by neelamkg on June 3, 2023 at 5:14 pm IST

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    48 वर्षीय लियोनार्डो डिकैप्रियो ने यूं तो हॉलीवुड में कई फिल्में की हैं और कई पुरस्कारों से सम्मानित हो चुके हैं, लेकिन आज भी लोग उन्हें सबसे ज्यादा फिल्म 'टाइटैनिक' में जैक के किरदार के लिए पसंद करते हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    हॉलीवुड समाचार
    लियोनार्डो डिकैप्रियो

    ताज़ा खबरें

    डोनाल्ड ट्रंप से बात करने के बाद बोले पुतिन- युद्ध विराम पर काम करने को तैयार डोनाल्ड ट्रंप
    IPL 2025: SRH ने LSG को दी शिकस्त, देखिए मैच के शानदार मोमेंट्स IPL 2025
    IPL 2025: SRH से हारकर प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हुई LSG, बने ये रिकॉर्ड्स IPL 2025
    IPL 2025: अभिषेक शर्मा ने LSG के खिलाफ जड़ा दूसरा अर्धशतक, बने 'प्लेयर ऑफ द डे' इंडियन प्रीमियर लीग

    हॉलीवुड समाचार

    'सिटाडेल' से प्रियंका चोपड़ा ने साझा की पहली तस्वीर, रिचर्ड मैडेन के साथ करती दिखीं एक्शन प्रियंका चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा की 'सिटाडेल' के ट्रेलर का अभी करना होगा इंतजार, निर्माताओं ने जारी किया बयान  प्रियंका चोपड़ा
    'सिटाडेल' ट्रेलर: प्रियंका चोपड़ा ने एक्शन और ग्लैमर से फूंकी सीरीज में जान, फिदा हुए फैंस  प्रियंका चोपड़ा
    'सिटाडेल' की शूटिंग के दौरान चोटिल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, बोलीं- अब नहीं छुपाती निशान प्रियंका चोपड़ा

    लियोनार्डो डिकैप्रियो

    'स्क्विड गेम 3' में नजर आ सकते हैं लियोनार्डो डिकैप्रियो, निर्देशक ने किया इशारा हॉलीवुड समाचार
    लियोनार्डो डिकैप्रियो ने की थी असम सरकार की तारीफ, अब मुख्यमंत्री ने दिया घूमने का न्यौता  हिमंत बिस्वा सरमा
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025