NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: मोहित चौहान के सदाबहार रोमांटिक गानें जिनसे गायक ने किया हर दिल पर राज
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: मोहित चौहान के सदाबहार रोमांटिक गानें जिनसे गायक ने किया हर दिल पर राज

    जन्मदिन विशेष: मोहित चौहान के सदाबहार रोमांटिक गानें जिनसे गायक ने किया हर दिल पर राज
    लेखन आकांक्षा शर्मा
    Mar 11, 2023, 07:42 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: मोहित चौहान के सदाबहार रोमांटिक गानें जिनसे गायक ने किया हर दिल पर राज
    मोहित चौहान के सदाबहार रोमांटिक गाने (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@mohitchauhanofficial)

    मोहित चौहान अपनी आवाज के जादू से लाखों दिलों पर राज करते हैं। मोहित दो दशक से अधिक वक्त से संगीत इंडस्ट्री में सक्रिय हैं और लगातार लोगों का दिल जीत रहे हैं। 11 मार्च को मोहित अपना 48वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म हिमाचल प्रदेश में हुआ था। मोहित मुख्यत: अपने रोमांटिक गानों के लिए जाने जाते हैं। नजर डालते हैं मोहित के सदाबहार रोमांटिक गानों पर, जिसने प्रशंसकों के दिलों में अलग जगह बनाई है।

    तुम से ही

    2007 में आई फिल्म 'जब वी मेट' का गाना 'तुमसे ही' का एक-एक लफ्ज दिल छूने वाला है। इन शब्दों को मोहित चौहान ने अपनी गायकी से और भी रूहानी बना दिया। यह गाना शाहिद कपूर और करीना कपूर पर फिल्माया गया था। टी-सीरीज के बैनर तले बने इस गाने को प्रीतम ने कंपोज किया है और इसे गीतकार इरशाद कामिल ने लिखा है। यह मोहित चौहान के प्रशंसकों के पसंदीदा गानों में से एक है।

    पी लूं 

    'वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई' 2010 की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक थी। इमरान हाशमी और प्राची देसाई पर फिल्माया गाना 'पी लूं' भी उतना ही चर्चित रहा था। इस गाने को मोहित ने गाया और हर किसी के दिल में इसे बसा दिया। इस लोकप्रिय गाने को भी प्रीतम में कंपोज किया था और इरशाद ने लिखा था। आज भी यह गाना लोगों की रोमांटिक प्लेलिस्ट में शामिल होता है।

    अभी कुछ दिनों से

    करीब 12 साल पहले आया गाना 'अभी कुछ दिनों से' आज भी पसंद किया जाता है। मोहित के गाए इस गाने को कई प्रशंसक लूप में सुनना पसंद करते हैं। 'दिल तो बच्चा है जी' का यह गाना अजय देवगन, इमरान हाशमी, श्रुति हासन और ओमी वैद्य पर फिल्माया गया है। इस गाने के बोल लेखक निलेश मिसरा ने लिखे हैं। इसे प्रीतम ने कंपोज किया है। टी-सीरीज के इस गाने को 5 करोड़ से ज्यादा बार देखा गया है।

    सांस में तेरी

    इस गाने में एक बार फिर शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस के रूप में देखा गया था। यह गाना 2012 की फिल्म 'जब तक है जान' में शाहरुख और कैटरीना कैफ पर फिल्माया गया था। इस रोमांटिक गाने को मोहित ने श्रेया घोसाल के साथ गाया था। इस गाने के बोल गुलजार ने लिखे थे और इसे एआर रहमान ने कंपोज किया था। इस फिल्म के सभी गाने बेहद पसंद किये गए थे।

    हाफिज-हाफिज

    2018 में आई फिल्म 'लैला मजनू' एक गहरी रोमांटिक ड्रामा फिल्म थी। फिल्म के गानों ने इसके रूमानियत को और गहरा करने का काम किया था। 'हाफिज-हाफिज' ऐसा ही एक गाना है। मोहित ने इसे अपनी आवाज से जितना गहरा बनाया, उतना ही गंभीर अविनाश तिवारी ने इसे अपने अभिनय से बनाया था। कश्मीर के खूबसूरत लोकेशन गाने को और भी सुंदर बनाते हैं। इस गाने को निलाद्री कुमार ने कंपोज किया था और इसे इरशाद कामिल ने लिखा था।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    बॉलीवुड समाचार
    संगीत इंडस्ट्री
    जन्मदिन विशेष

    बॉलीवुड समाचार

    वीर सावरकर की जिंदगी पर अलग-अलग भाषाओं में बन रहीं 3 फिल्में, जानिए कब होंगी रिलीज वीर सावरकर
    नसीरुद्दीन शाह ने मोदी सरकार पर साधा निशाना, कही ये बातें नसीरुद्दीन शाह
    टीवी पर लौट रहा है 'तू तू मैं मैं', सुप्रिया पिलगांवकर निभाएंगी अहम किरदार  टीवी शो
    'वेलकम टू कश्मीर': बॉलीवुड की पहली कश्मीरी निर्मित फिल्म का श्रीनगर में जलवा मनोरंजन

    संगीत इंडस्ट्री

    कौन थे दिग्गज तेलुगु कंपोजर राज, जिन्होंने कोटि संग 300 से अधिक फिल्मों में दिया संगीत? दक्षिण भारतीय सिनेमा
    #NewsBytesExplainer: भारत में कैसे हुई रैप की शुरुआत, कौन है पहला भारतीय रैपर? #NewsBytesExplainer
    अरमान हुए बॉलीवुड राजनीति का शिकार, कहा- आखिरी समय पर निकाल देते हैं गाने से बाहर अरमान मलिक
    'बैकस्ट्रीट बायज' 13 साल बाद पहुंचे भारत, परफॉर्मेंस से पहले जानिए खास बातें संगीत समारोह

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए गुलशन देवैया की ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज गुलशन देवैया
    जन्मदिन विशेष: 'जेठालाल' का किरदार निभाने के लिए दिलीप जोशी लेते हैं इतनी फीस  दिलीप जोशी
    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति  करण जौहर

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023