NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कार्यक्रम की खास बातें
    अगली खबर
    परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कार्यक्रम की खास बातें
    जानिए परिणीति चोपड़ा की सगाई की खास बातें

    परिणीति चोपड़ा-राघव चड्ढा की सगाई में आएंगी प्रियंका चोपड़ा, जानें कार्यक्रम की खास बातें

    लेखन आकांक्षा शर्मा
    May 12, 2023
    11:00 am

    क्या है खबर?

    परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा इन दिनों सबसे चर्चित जोड़ी में से एक हैं। दोनों ने भले ही अपने रिश्ते पर अब तक कोई सार्वजनिक बयान नहीं दिया है, लेकिन दोनों इसे छिपा भी नहीं रहे हैं। कुछ दिन पहले दोनों मोहाली में IPL मैच देखते हुए नजर आए थे।

    इन दिनों उनकी सगाई चर्चा में है। सगाई को लेकर तरह-तरह की खबरें सामने आ चुकी हैं।

    तारीख से लेकर वेन्यू तक, जानते हैं इस जश्न की खास बातें।

    तारीख

    13 मई को दिल्ली में होगी सगाई

    हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, राघव और परिणीति 13 मई को सगाई करने वाले हैं। दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित कपूरथला हाउस में पारंपरिक रस्मों के साथ दोनों की सगाई होगी।

    गुरुवार को मुंबई स्थित परिणीति का घर भी सज गया है। परिणीति फिलहाल दिल्ली में ही हैं और अपने इस खास दिन की तैयारियों में लगी हुई हैं।

    मीडिया से लेकर प्रशंसकों तक की इस कार्यक्रम पर नजर है।

    प्रियंका चोपड़ा 

    जश्न में शामिल होने आएंगी प्रियंका चोपड़ा 

    रिपोर्ट की मानें तो बहन परिणीति के इस खास जश्न में शामिल होने के लिए प्रियंका चोपड़ा भी भारत आने वाली हैं। वह 13 मई को ही दिल्ली पहुंचेंगी।

    एक सूत्र ने पोर्टल को बताया कि यह प्रियंका की छोटी सी ट्रिप होगी। पति निक जोनस उनके साथ नहीं आएंगे, लेकिन देखने वाली बात होगी कि प्रियंका अपनी बेटी मालती को साथ लाती हैं या नहीं।

    कुछ दिन पहले भी प्रियंका मालती के साथ भारत आई थीं।

    पंजाबी थीम 

    पंजाबी धूम-धड़ाके के साथ होगा जश्न

    परिणीति और राघव की सगाई का जश्न पंजाबी स्टाइल में होगा। यह कार्यक्रम नाच-गाने और धूम-धड़ाके से भरपूर होगा।

    कार्यक्रम की थीम पैस्टल रखी गई है और इसके बारे में मेहमानों को बता दिया गया है। मुंबई में भी परिणीति के घर को नई शुरुआत के लिए सजा दिया गया है।

    मेहमानों की बात करें तो कार्यक्रम में सिर्फ परिवार वाले ही शामिल होंगे। हालांकि, सेलिब्रिटी डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के इसमें शामिल होने की चर्चा है।

    मीडिया 

    क्या सगाई के बाद मीडिया से मिलेगी जोड़ी?

    हर किसी के मन में यह सवाल है कि क्या सगाई के बाद राघव और परिणीति सार्वजनिक रूप अपने रिश्ते पर बयान देंगे। प्रशंसक इसकी उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन इस बारे में अभी कुछ भी तय नहीं है।

    कुछ दिन पहले खबर आई थी कि दोनों अक्टूबर में शादी करेंगे। रिपोर्ट के अनुसार, दोनों फिलहाल शादी की जल्दबाजी नहीं कर रहे हैं और सगाई पर ही ध्यान दे रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    परिणीति चोपड़ा
    प्रियंका चोपड़ा
    राघव चड्ढा
    सेलिब्रिटी की शादी

    ताज़ा खबरें

    'ऑपरेशन सिंदूर' के बाद शेयर बाजार में ड्रोन कंपनियों के शेयरों में 50 प्रतिशत की उछाल  शेयर बाजार समाचार
    टी-20 क्रिकेट में तीन बार एक पारी में बने 300+ रन, जानिए इन मुकाबलों की कहानी टी-20 क्रिकेट
    राम गोपाल वर्मा ने कियारा आडवाणी पर किया अश्लील कमेंट, लोग बोले- ये सठिया गए हैं राम गोपाल वर्मा
    कौन है डेढ़ करोड़ का इनामी नक्सली बसवा राजू, जिसे छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों ने मार गिराया? नक्सली

    परिणीति चोपड़ा

    परिणीति की 'साइना' थिएटर के बाद अमेजन प्राइम वीडियो पर 23 अप्रैल को होगी रिलीज बॉलीवुड समाचार
    हार्डी संधु के साथ तुर्की में शूटिंग कर रही हैं परिणीति चोपड़ा बॉलीवुड समाचार
    अर्जुन और परिणीति की 'संदीप और पिंकी फरार' अमेजन प्राइम वीडियो पर हुई रिलीज मुंबई
    फिल्में फ्लॉप हुईं तो लोगों को मेरी एक्टिंग खटकने लगी- परिणीति चोपड़ा मनोरंजन

    प्रियंका चोपड़ा

    प्रियंका चोपड़ा बनीं 'एकेडमी ऑफ मोशन पिक्चर आर्ट्स एंड साइंसेस' कार्यकारिणी समिति की सदस्य आगामी फिल्में
    प्रियंका ने अनबन के चलते छोड़ा था बॉलीवुड, कंगना बोलीं- करण जौहर ने लगाया था प्रतिबंध   कंगना रनौत
    विवेक अग्निहोत्री ने प्रियंका चोपड़ा के बॉलीवुड छोड़ने वाले बयान पर दी प्रतिक्रिया, कही ये बात विवेक अग्निहोत्री
    प्रियंका चोपड़ा ने समर्थन में आईं बहन मीरा चोपड़ा, जानें और किसने क्या कहा बॉलीवुड समाचार

    राघव चड्ढा

    AAP ने राघव चड्ढा को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी, पंजाब के बाद बनाए गए गुजरात के सह-प्रभारी आम आदमी पार्टी समाचार
    टीवी पर भड़काऊ बहसें: सुप्रीम कोर्ट ने NBSA से पूछा- कितने एंकरों के खिलाफ हुई कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट
    परिणीति चोपड़ा से पहले इन अभिनेत्रियों का नेताओं संग जुड़ चुका है नाम परिणीति चोपड़ा
    क्या परिणीति और राघव करने जा रहे हैं शादी? AAP सांसद ने लगाई रिश्ते पर मुहर परिणीति चोपड़ा

    सेलिब्रिटी की शादी

    सारा खान जल्द करेंगी बॉयफ्रेंड शांतनु राजे संग शादी, खुद किया खुलासा बॉलीवुड समाचार
    'बिग बॉस 16' फेम श्रीजिता डे मंगेतर माइकल ब्लोहम-पेप संग करेंगी शादी, सामने आई तारीख बिग बॉस 16
    हार्दिक पांड्या और नताशा ने दूसरी बार रचाई शादी, सामने आई तस्वीरें  हार्दिक पांड्या
    हार्दिक पांड्या-नताशा स्टैनकोविक की शादी का पहला वीडियो आया सामने, कपल ने ली शानदार एंट्री  हार्दिक पांड्या
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025