'डोंट बी शाय' का टीजर रिलीज, 4 नए चेहरे लेकर आए प्यार-दोस्ती की दिलचस्प कहानी
क्या है खबर?
अमेजन प्राइम वीडियो ने अपनी आगामी फिल्म 'डोंट बी शाय' का टीजर रिलीज कर दिया है। इसका निर्माण आलिया भट्ट और उनकी बहन शाहीन भट्ट ने मिलकर अपने प्रोडक्शन हाउस 'इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस' के तहत किया है। निर्देशन और लेखन श्रीति मुखर्जी द्वारा किया गया है। फिल्म का टीजर 4 नए कलाकारों आरुषि बजाज, अंश दुग्गल, बियांका अरोड़ा और पीयूष खाती से रूबरू कराता है। कुणाल रॉय कपूर, अनुराग बसु, नेहा धूपिया और अंजू अल्वा नाइक भी इसका हिस्सा हैं।
फिल्म
दोस्ती, प्यार और युवावस्था के उतार-चढ़ाव को दिखाता है टीजर
टीजर की शुरुआत शाय दास नाम के किरदार से शुरू होता है, जिसका मानना है कि उसने जिंदगी में सबकुछ ठीक कर लिया है। तभी एक अप्रत्याशित मोड़ उसके इस भ्रम को तोड़ देता है।
कहानी दोस्ती, प्यार, युवावस्था के उतार-चढ़ाव को हास्यपूर्ण व भावनात्मक रूप से दिखाने का वादा करती है।
टीजर के साथ कैप्शन दिया गया है, 'खुश रहो। दुखी रहो। गुस्सा करो। बस... शर्माओ मत।'
'डोंट बी शाय' 25 सितंबर, 2026 को प्राइम वीडियो पर दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए टीजर
Be happy. Be sad. Be angry. Just…DON'T BE SHY 🌻🎀#DontBeShyOnPrime, New Movie, Sept 25https://t.co/ayTLncOuEo#SreetiMukerji @aarushibajajj @BiancaArora @10piyush96 #AnshDuggal @basuanurag @aliaa08 #ShaheenBhatt @grishah #AnkitaBatra @vikeshbhutani #SehajKaurMaini…
— Alia Bhatt (@aliaa08) August 27, 2026