Loading...
'अल्फा' का ट्रेलर देख ठनका लोगों का माथा, इन हॉलीवुड परियोजनाओं की बताया नकल

'अल्फा' का ट्रेलर देख ठनका लोगों का माथा, इन हॉलीवुड परियोजनाओं की बताया नकल

Jun 18, 2026
12:21 pm

क्या है खबर?

यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स ने अपनी पहली महिला प्रधान फिल्म 'अल्फा' का ट्रेलर जारी कर दिया है। आलिया भट्‌ट और शरवरी वाघ द्वारा अभिनीत इस ट्रेलर ने आते ही सोशल मीडिया पर बहस छेड़ दी है। लोग दावा कर रहे हैं कि ट्रेलर के कई दृश्य उन्हें 'गेम ऑफ थ्रोन्स' और 'द बॉयज' की याद दिला रहे हैं। इससे पहले फिल्म के टीजर ने लोगों का माथा ठनका दिया था। उसपर भी कॉपी करने के कई आरोप लगे थे।

आरोप

'अल्फा' ट्रेलर के दृश्यों में दिखी समानता

शिव रावेल द्वारा निर्देशित 'अल्फा' का ट्रेलर आते ही चर्चा का विषय बन गया है।

शुरुआत में बॉबी देओल नजर आते हैं, जो एक बच्ची का नाम सीता रखते हैं। यह किरदार आलिया निभा रही हैं।

कुछ यूजर्स ने इस दृश्य की तुलना अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'द बॉयज' से की है, जिसमें एंथनी स्टार द्वारा निभाए गए 'होमलैंडर' के बचपन का वर्णन किया गया था।

लोग इस दृश्य को देखकर YRF पर नकल का आरोप लगा रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT

नकल

'गेम ऑफ थ्रोन्स' के दृश्य की नकल का आरोप

ट्रेलर के एक दृश्य में, बॉबी अपने हाथ से हवा में आलिया की गर्दन पकड़े दिखते हैं।

कुछ यूजर्स का आरोप है कि यह दृश्य 'गेम ऑफ थ्रोन्स' के सबसे यादगार पलों में से एक की झलक दिखाता है।

लोगों ने इस क्षण की तुलना फैंटेसी सीरीज में आर्या स्टार्क और नाइट किंग के बीच हुए मुकाबले से की है।

खैर इन आरोपों पर निर्माताओं की कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।

'अल्फा' 3 जुलाई, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT