NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को मिला UA सर्टिफिकेट, दो सीन कटे
    अगली खबर
    आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को मिला UA सर्टिफिकेट, दो सीन कटे
    फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को मिला UA सर्टिफिकेट

    आलिया की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को मिला UA सर्टिफिकेट, दो सीन कटे

    लेखन नेहा शर्मा
    Feb 10, 2022
    10:43 am

    क्या है खबर?

    आलिया भट्ट पिछले काफी समय से फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में उनका अंदाज और अभिनय दर्शकों को बेहद पसंद आया है।

    अब एक बार फिर आलिया अपने एक अनदेखे अवतार से दर्शकों को चौंकाने वाली हैं। 'गंगूबाई काठियावाड़ी' रिलीज से पहले भी खूब चर्चा में है। संजय लीला भंसाली फिल्म के निर्देशन में बनी इस फिल्म को अब UA सर्टिफिकेट मिल गया है।

    आइए पूरी खबर जानते हैं।

    कांट-छांट

    सेंसर बोर्ड ने डिलीट किए दो सीन

    'गंगूबाई काठियावाडी' को सेंसर बोर्ड ने UA सर्टिफिकेट दिया है। बोर्ड ने फिल्म के कुछ दृश्यों पर कैंची भी चलाई है।

    फिल्म में चार सीन पर कैंची चली है, जिसमें दो सीन डिलीट किए गए हैं। साथ ही दो डायलॉग्स में शब्दों को बदला गया है।

    फिल्म की लंबाई में एक या दो मिनट घटाए गए हैं। फिल्म में भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू को गंगूबाई पर गुलाब लगाते हुए दिखाने वाले सीन को भी बदला गया है।

    कहानी

    फिल्म में दिखेगी गंगूबाई की कहानी

    गंगूबाई काठियावाडी, गंगूबाई हरजीवनदास की असल जिंदगी पर आधारित है, जिसे किताब 'माफिया क्वीन ऑफ मुंबई' से उठाया गया है। काठियावाडी की एक साधारण सी लड़की कैसे गंगूबाई बन जाती है, यह फिल्म में दिखाया जाएगा।

    वो लड़की, जो सबसे लड़ सकती है, लेकिन अपनी किस्मत से नहीं। हालांकि, वह हालातों से हार नहीं मानती। फिल्म में गंगूबाई की जिंदगी से जुड़े तमाम पहलू देखने को मिलेंगे।

    इसमें आलिया, गंगूबाई बनी हैं। फिल्म 25 फरवरी को रिलीज हो रही है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    आलिया से पहले विद्या बालन ने 'बेगम जान' में वेश्यालय की मालकिन का रोल निभाया था। श्रद्धा कपूर फिल्म 'हसीना पारकर' में माफिया क्वीन बनी थीं। अभिनेत्री सीमा बिस्वास सालों पहले फिल्म 'बैंडिट क्वीन' में माफिया डॉन रहीं फूलन देवी का किरदार निभा चुकी हैं।

    परिचय

    जानिए कौन थी गंगूबाई

    मुंबई अंडरवर्ल्ड की दुनिया में गंगूबाई ऐसा नाम रहा है, जिसके कोठे पर बिना उसकी मर्जी के बड़े-बड़े गैंगस्टर भी कदम नहीं रखते थे। वह सेक्स वर्करों के हित में काम करती थी और उनके लिए भी।

    धोखे और शोषण ने उसकी मासूमियत छीन ली। उसके भीतर एक गुबार भर दिया। देखते ही देखते गुजरात की गंगा हरजीवनदास मुंबई के सबसे नामचीन वेश्यालय की मालकिन गंगूबाई बन गई, यह ना उसे पता चला और ना ही पुलिस को।

    फिल्में

    आलिया की ये फिल्में भी हैं कतार में

    आलिया फिल्म ''RRR' से साउथ इंडस्ट्री में कदम रखने वाली हैं। उन्हें निर्देशक अयान मुखर्जी की फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' में रणबीर कपूर के साथ देखा जाएगा।

    आलिया करण जौहर की फिल्म 'तख्त' में भी एक अहम भूमिका निभाएंगी। वह शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन में बन रही फिल्म 'डार्लिंग्स' का हिस्सा हैं।

    इससे पहले दोनों 'डियर जिंदगी' में साथ काम कर चुके हैं। करण जौहर की रोमांटिक फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' में भी आलिया अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    बॉलीवुड समाचार
    आलिया भट्ट
    संजय लीला भंसाली
    गंगूबाई काठियावाड़ी

    ताज़ा खबरें

    कैसे पकड़ी गई शादी कर भागने वाली 'लुटेरी दुल्हन'? 7 महीने में 25 दूल्हों को ठगा मध्य प्रदेश
    'हेरा फेरी 3' विवाद पर निर्देशक प्रियदर्शन बोले- एक दिन शूट करके गायब हुए परेश रावल  परेश रावल
    2025 येज्दी एडवेंचर 4 जून को होगी लॉन्च, जानिए क्या मिलेंगे बदलाव  येज्दी
    पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को मिली पदोन्नति, अब बने फील्ड मार्शल पाकिस्तान समाचार

    बॉलीवुड समाचार

    अमिताभ बच्चन की फिल्म 'झुंड' 4 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज अमिताभ बच्चन
    प्रभास की 'राधे श्याम' 11 मार्च को सिनेमाघरों में होगी रिलीज प्रभास
    कॉमेडियन सुनील ग्रोवर की हुई हार्ट सर्जरी, मुंबई के अस्पताल में हैं भर्ती मुंबई
    'टाइगर जिंदा है' के निर्देशक अली अब्बास ने लॉन्च किया अपना प्रोडक्शन हाउस आगामी फिल्में

    आलिया भट्ट

    आलिया के विज्ञापन पर भड़कीं कंगना रनौत, कहा- हिन्दुओं का मजाक उड़ाना बंद करो करण जौहर
    सैफ ने लगाई बेटे के बॉलीवुड डेब्यू पर मुहर, करण जौहर के साथ करेंगे काम बॉलीवुड समाचार
    फिल्म 'RRR' अगले साल 7 जनवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज अजय देवगन
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' की शूटिंग के लिए जल्द ही दिल्ली रवाना होंगे रणवीर-आलिया दिल्ली

    संजय लीला भंसाली

    क्या संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज 'हीरा मंडी' में मुजरा करेंगी माधुरी? माधुरी दीक्षित
    शाहरुख खान की 'इजहार' नहीं, 'बैजू बावरा' है संजय लीला भंसाली की अगली फिल्म बॉलीवुड समाचार
    संजय लीला भंसाली की 'बैजू बावरा' में डकैत क्वीन रूपमती की भूमिका निभा सकती हैं दीपिका मुंबई
    संजय लीला भंसाली की फिल्म में नजर आ सकती हैं नुसरत भरूचा मनोरंजन

    गंगूबाई काठियावाड़ी

    आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' के डिजिटल राइट्स 70 करोड़ रुपये में बिके- रिपोर्ट नेटफ्लिक्स
    फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में अजय देवगन निभा सकते हैं अंडरवर्ल्ड डॉन की भूमिका बॉलीवुड समाचार
    अजय देवगन ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में शूटिंग के लिए दिया 10 दिनों का समय बॉलीवुड समाचार
    'गंगूबाई काठियावाड़ी' के निर्देशक संजय लीला भंसाली और आलिया को कोर्ट ने जारी किया समन मुंबई
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025