LOADING...
अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, पहनी 160 साल पुरानी साड़ी
आलिया भट्ट ने अनंत अंबानी की शादी में पहनी इतनी पुरानी साड़ी (तस्वीर: इंस्टाग्राम/@aliaabhattloversss)

अनंत अंबानी-राधिका मर्चेंट की शादी में आलिया भट्ट ने लूटी महफिल, पहनी 160 साल पुरानी साड़ी

Jul 13, 2024
01:56 pm

क्या है खबर?

दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी ने राधिका मर्चेंट के साथ 12 जुलाई को दुनियाभर की नामी-गिरामी हस्तियाें के बीच अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड सितारों ने भी शादी में खूब धमाल मचाया। प्रियंका चोपड़ा से लेकर माधुरी दीक्षित तक ने इस भव्य शादी में जमकर वाहवाही लूटी। आलिया भट्ट ने भी अपनी खूबसूरती और सादगी से सबका दिल जीत लिया।

खासियत

गुजरात में तैयार हुई आलिया की साड़ी

आलिया ने शादी में शुद्ध रेशम और जरी बॉर्डर से जड़ी हुई साड़ी पहनी, जो 160 साल पुरानी है और गुजरात में खासतौर से तैयार की गई थी। इसमें 99 प्रतिशत शुद्ध चांदी और लगभग 6 ग्राम सोने से बनी जरी की बॉर्डर था। शानदार डिजाइन और बेहतरीन चीजों से जड़ी यह आशावाली साड़ी फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा ​​के प्रतिष्ठित आर्काइवल वीव कलेक्शन का हिस्सा है, जो भारत की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने के प्रति उनका समर्पण दर्शाती है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए आलिया की तस्वीरें

Advertisement

शरीेक

रणबीर कपूर के साथ शादी में शामिल हुई थीं आलिया

आलिया जैसे ही लोगों के सामने आईं तो फैशन के दीवाने समझ गए कि एक और खूबसूरत साड़ी वाला पल इतिहास में दर्ज हो जाएगा। उन्होंने अपने लुक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर साझा कर बताया कि उनकी साड़ी 100 साल से ज्यादा पुरानी है। प्रशंसक उनकी तस्वीरों पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। हालांकि, आलिया पहले भी अपने फैशन से लोगों को अपना मुरीद बना चुकी हैं। आलिया ने शादी में अपने पति रणबीर कपूर के साथ एंट्री ली थी।

Advertisement

महफिल

इन जोड़ियों ने भी जीता दिल

अनंत और राधिका की शादी में जहां कैटरीना कैफ और विक्की कौशल के रोमांटिक अंदाज ने जमकर सुर्खियां बटोरीं, वहीं शाहरुख खान और गौरी खान का शाही लुक भी चर्चा में रहा। कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा की जोड़ी भी इस शादी में पहुंची थी और दोनों की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उधर पति निक जोनस के साथ शादी में पहुंचीं प्रियंका चोपड़ा के देसी अंदाज ने भी सबका दिल जीत लिया।

आगामी फिल्में

आलिया इन फिल्मों में दिखाएंगी अपने अभिनय का जलवा

आने वाले दिनों में आलिया की कई फिल्में दर्शकों का मनोरंजन करेंगी। एक तरफ वह यशराज फिल्म्स की 'अल्फा' में नजर आएंगी। दूसरी ओर करण जाैहर की फिल्म 'जिगरा' उनके पास है, जिससे उनकी पहली झलक भी सामने आ चुकी है। संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' उनके खाते से जुड़ी है, जिसमें रणबीर और विक्की कौशल उनके साथ नजर आएंगे। इसके अलावा फरहान अख्तर की 'जी ले जरा' भी आलिया के पास है।

Advertisement