Loading...
'अल्फा' की असफलता से नहीं टूटा आलिया भट्ट का हौसला, बोलीं- ये फिल्में करना नहीं छोड़ूंगी
'अल्फा' के फ्लॉप होने के बाद भी नहीं बदला आलिया का इरादा

'अल्फा' की असफलता से नहीं टूटा आलिया भट्ट का हौसला, बोलीं- ये फिल्में करना नहीं छोड़ूंगी

Nov 19, 2026
01:36 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री आलिया भट्ट को बॉलीवुड की सफल अभिनेत्रियों में गिना जाता है। उन्होंने 'गंगूबाई काठियावाड़ी' और 'राजी' जैसी फिल्मों से बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया है। हालांकि, हाल के दिनों में 'जिगरा' और 'अल्फा' जैसी फिल्मों की असफलता ने उनके सफल करियर की रफ्तार पर असर डाला है। अब एक हालिया इंटरव्यू में आलिया ने अपनी लगातार फ्लॉप हो रही फिल्मों और उनके प्रदर्शन को लेकर खुलकर बात की है।

बात

आलिया ने पिछली फिल्मों के फ्लॉप होने पर की बात

आलिया ने अपनी पिछली फिल्मों के बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप होने के बारे में बात करते हुए कहा, "जब किसी पुरुष प्रधान फिल्म के फ्लॉप होने पर कोई यह नहीं कहता कि हमें 'पुरुष-केंद्रित' फिल्में नहीं बनानी चाहिए, तो फिर मैं महिला प्रधान फिल्मों को चुनना क्यों बंद करूं? जब आप इस तरह के जोखिम उठाते हैं, तो हमेशा फेल होने का डर रहता है, लेकिन उतनी ही संभावना रहती है कि आप बहुत बड़ी सफलता हासिल कर सकते हैं।"

फिल्म

आलिया इस फिल्म में आएंगी नजर

आलिया आखिरी बार फिल्म 'अल्फा' में नजर आई थीं। इस फिल्म में आलिया के साथ-साथ शरवरी, अनिल कपूर और बॉबी देओल मुख्य भूमिका में दिखाई दिए थे।

लगभग 100 से 150 करोड़ के बीच बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 98 करोड़ की कमाई की थी।

वहीं आलिया अगली बार संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में रणबीर कपूर और विक्की कौशल के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म 21 जनवरी, 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT