LOADING...
कान्स: कैमरे के लिए मुस्कुराती रहीं आलिया भट्ट, पर पैप्स ने नहीं दिया भाव; वीडियो वायरल
आलिया भट्ट को कान्स में पैप्स ने किया नजरअंदाज

कान्स: कैमरे के लिए मुस्कुराती रहीं आलिया भट्ट, पर पैप्स ने नहीं दिया भाव; वीडियो वायरल

May 13, 2026
06:21 pm

क्या है खबर?

कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 के रेड कार्पेट से आलिया भट्ट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब फैल रहा है, जिसे देख उनके फैंस काफी नाराज हैं। दरअसल, जब आलिया पोज देने के लिए आईं तो वहां मौजूद विदेशी फोटोग्राफर्स ने उन्हें पहचानने तक में दिलचस्पी नहीं दिखाई और उनकी ओर कैमरे नहीं घुमाए। वीडियो देख प्रशंसक बहस कर रहे हैं कि क्या ग्लोबल प्लेटफॉर्म पर बॉलीवुड सितारों को वाकई वो सम्मान मिल रहा है जिसके वे हकदार हैं।

वायरल क्लिप

आलिया की वायरल क्लिप ने खड़ा किया विवाद

भारी चर्चाओं के बीच आलिया ने 12 मई, 2026 को कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 की ओपनिंग नाइट में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज कराई। हालांकि, उनके 'पीच' रंग के शानदार गाउन और बेहतरीन ज्वेलरी ने सभी का ध्यान खींचा, लेकिन इंटरनेट पर केवल उनके लुक की ही चर्चा नहीं हो रही है। रेड कार्पेट से आलिया का एक वीडियो क्लिप अब भारतीय प्रशंसकों के बीच तीखी बहस का मुद्दा बन गया है।

अनदेखी

कान्स के रेड कार्पेट पर 'अकेली' पड़ीं आलिया

वीडियो में आलिया पूरे आत्मविश्वास के साथ कान्स के रेड कार्पेट पर चलती नजर आ रही हैं। वो मुस्कुरा रही हैं, भीड़ की ओर हाथ हिला रही हैं और कैमरों के सामने पोज देते हुए फ्लाइंग किस भी दे रही हैं। हालांकि, फैंस ने गौर किया कि उन्हें फोटोग्राफर्स से वैसा ध्यान नहीं मिला, जिसकी उम्मीद थी। लोगों ने नोट किया कि फोटोग्राफर आलिया की तस्वीरें लेने के बजाय दूसरे विदेशी सितारों पर फोकस कर रहे थे।

Advertisement

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

प्रतिक्रिया

कान्स में आलिया का हुआ अपमान, क्या बोले यूजर्स?

वीडियो देख एक यूजर ने लिखा, 'बात तो सही है.. कोई फोटो ही नहीं ले रहा.. वो खुद भी काफी असहज लग रही हैं। खैर, उनके चेहरे पर बनी मुस्कान दिखा रही है कि वो अंदर से काफी मजबूत हैं।' एक अन्य यूजर ने फोटोग्राफर्स के रवैये पर चुटकी लेते हुए कहा, 'पैप्स तो किसी और की तस्वीरें लेने में व्यस्त हैं, उन्हें आलिया की फिक्र ही नहीं है।' एक कमेंट है, 'बड़ी शर्मिंदगी की बात है।'

पोशाक

आलिया के लुक ने जीत दिल

इस साल कान्स फिल्म फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर एक नामी ब्यूटी ब्रांड की एंबेसडर के तौर पर आलिया ने अपने लुक से सबका ध्यान खींचा। उन्होंने डिजाइनर टमारा रल्फ का तैयार किया हुआ खूबसूरत गाउन पहना था। अपनी विदेशी पाेशाक में भारतीय टच देने के लिए आलिया ने बाहों पर दुपट्टा भी कैरी किया। मशहूर स्टाइलिस्ट रिया कपूर ने इस लुक को चमकदार जेमस्टोन ज्वेलरी के साथ पूरा किया, जिसने उनके अंदाज में चार चांद लगा दिए।

Advertisement