LOADING...
कान्स: आलिया भट्ट ने 'नजरअंदाज' किए जाने के दावे पर दिया जवाब, वायरल हुआ पोस्ट
आलिया भट्ट ने ट्रोल करने वालों की बोलती बंद की

कान्स: आलिया भट्ट ने 'नजरअंदाज' किए जाने के दावे पर दिया जवाब, वायरल हुआ पोस्ट

May 14, 2026
07:54 pm

क्या है खबर?

आलिया भट्‌ट इन दिनों कान्स फिल्म फेस्टिवल 2026 में अपने खूबसूरत लुक से सबका ध्यान खींच रही हैं। सोशल मीडिया पर उनके कई अंदाज सामने आ चुके हैं, जिनसे नजरें हटा पाना फैंस के लिए भी मुश्किल हो रहा है। हालांकि, कुछ लोगों द्वारा आलिया को लगातार ट्रोल भी किया जा रहा है। कथित तौर पर दावा किया गया कि अंतरराष्ट्रीय मीडिया ने रेड कार्पेट पर उन्हें 'नजरअंदाज' किया है। अब आलिया ने उन ट्रोलर्स की बोलती बंद की है।

जवाब

आलिया भट्‌ट ने बड़ी शालीनता के साथ ट्रोलर्स को दिया जवाब

आलिया ने अपने इंस्टाग्राम पर 13 मई को एक वीडियो साझा किया। इसमें वह कस्टम मेड आइवरी सिल्क साड़ी-गाउन में पोज देते हुए नजर आईं। देखते ही देखते वीडियो पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। फैंस ने उनकी तारीफ की, तो कुछ लोगों उन्हें ट्रोल किया। एक यूजर ने लिखा, 'कितनी अफसोस की बात है, किसी ने आपको नोटिस नहीं किया।' इसपर आलिया ने बड़ी शालीनता से जवाब देते हुए लिखा, 'क्यों अफसोस की बात है? आपने मुझे नोटिस किया:)'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

Advertisement

तारीफ

आलिया भट्‌ट के जबाव से फैंस हुए खुश, कर रहे तारीफ

आलिया की आत्मविश्वास से भरपूर हाजिरजवाबी ने फैंस का दिल जीत लिया और लोग उनकी तारीफ कर रहे हैं। उनका कहना है कि अभिनेत्री ने ऑनलाइन बहस से उलझने की बजाए, शालीनता से ट्रोलिंग का सामना किया है। इससे पहले, अली गोनी और गायक राहुल वैद्य ने सोशल मीडिया पर आकर आलिया का बचाव किया था। अली ने कहा था कि लोगों को ऐसे लोगों का जश्न मनाना चाहिए जो वैश्विक मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व करते हैं।

Advertisement