आलिया भट्ट की फिल्म 'अल्फा' की बदली रिलीज तारीख, जानिए कब देगी दस्तक
क्या है खबर?
यशराज फिल्म्स के स्पाई यूनिवर्स की फिल्म 'अल्फा' का इंतजार बेसब्री से किया जा रहा है। फिल्म में पहली बार आलिया भट्ट का बिल्कुल नया अंदाज देखने को मिलेगा। इसमें वह उच्च स्तर पर एक्शन दृश्य करती हुई नजर आएंगी। अब फिल्म से जुड़ा एक ताजा अपडेट सामने आया है, जो फिल्म का इंतजार कर रहे दर्शकों को उत्साहित कर देगा। दरअसल निर्माताओं ने 'अल्फा' की रिलीज तारीख को एक बार फिर बदल दिया है।
फैसला
एक हफ्ते पहले सिनेमाघरों में आएगी 'अल्फा'
इंडिया टुडे के मुताबिक, 'अल्फा' अपने तय समय से एक हफ्ते पहले सिनेमाघरों का रुख करेगी। पिछले महीने निर्माताओं ने आधिकारिक ऐलान में बताया था कि फिल्म की रिलीज तारीख 10 जुलाई तय हुई है। अब इसे 3 जुलाई कर दिया गया है। परियोजना से जुड़े सूत्र ने बताया कि आदित्य चोपड़ा ने यह फैसला 'धमाल 4' को देखते हुए लिया है, जो अब 7 जुलाई को आएगी। वह चाहते हैं कि 'अल्फा' को बॉक्स ऑफिस पर पर्याप्त समय मिले।
फायदा
निर्माताओं का यह कदम दिला सकता है फिल्म को फायदा
सूत्र ने आगे बताया कि 3 जुलाई को कोई बड़ी रिलीज योजना न होने के कारण, निर्माताओं को लगा कि फिल्म रिलीज करने के लिए यही सही तारीख है। उनके इस फैसले से निर्माताओं को कमाई के मामले में बड़ा फायदा मिल सकता है, क्योंकि क्योंकि 'अल्फा' 2 कॉमेडी फिल्मों- 'वेलकम टू द जंगल' (26 जून) और 'धमाल 4' के बीच रिलीज होगी। फिल्म में शरवरी वाघ, अनिल कपूर और बॉबी देओल भी अहम किरदारों में नजर आएंगे।