Loading...
रणबीर कपूर संग शादी में अपनी मर्जी न चलने के दावों पर भड़कीं आलिया भट्ट
रणबीर कपूर संग शादी पर उठे सवालों पर भड़कीं आलिया

रणबीर कपूर संग शादी में अपनी मर्जी न चलने के दावों पर भड़कीं आलिया भट्ट

Nov 19, 2026
04:40 pm

क्या है खबर?

अभिनेत्री आलिया भट्ट अब रणबीर कपूर के साथ अपनी शादी को लेकर लोगों द्वारा लगाए जा रहे कयासों से तंग आ चुकी हैं। अक्सर अपने रिश्ते को लेकर सोशल मीडिया पर आलोचनाओं का सामना करने वाली 34 वर्षीय आलिया ने आखिरकार इन अटकलों पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने खासतौर पर उन दावों पर करारा जवाब दिया है, जिनमें रणबीर और उनकी शादी को 'असमान' बताया जा रहा था। क्या बोलीं आलिया, आइए जानते हैं।

बयान

'असमान शादी' की अटकलों को आलिया ने बताया अपमानजनक

TIME मैगजीन को दिए एक इंटरव्यू में आलिया ने इस तरह के कयासों को अपमानजनक करार दिया और रणबीर के साथ अपने रिश्ते की असली अहमियत बताई।

मैगजीन द्वारा 'असमान शादी' की चर्चा का जिक्र किए जाने पर आलिया ने इस विचार को सिरे से खारिज कर दिया कि वो अपने रिश्ते में नाखुश हैं या किसी तरह का समझौता कर रही हैं।

आलिया ने साफ कर दिया कि उन्हें रणबीर के साथ पूरा सम्मान मिलता है।

स्पष्टीकरण

बिना कुछ कहे आलिया की बात समझ लेते हैं रणबीर

आलिया ने कहा, "मैं हमेशा से महिलाओं के हक में आवाज उठाती रही हूं कि वे अपने दिल और दिमाग की सुनें। ऐसे में मुझे इन मनगढ़ंत बातों को चुपचाप सहने वाली इंसान बताकर पेश करना बेहद अपमानजनक है। किसी भी रिश्ते की असली नींव तब मजबूत होती है, जब बिना किसी कोशिश के आपको समझा जाए और बिना कुछ कहे ही आपकी बात सुन ली जाए। रणबीर मेरे लिए बिल्कुल वैसे ही हैं और यही हमारी सच्चाई है।"

ADVERTISEMENT

रिश्ता

रणबीर संग अपने रिश्ते पर पहले क्या बोली थीं आलिया?

ये पहली बार नहीं है, जब आलिया ने रणबीर संग अपने रिश्ते पर बात की है।

पिछले साल काजोल और ट्विंकल खन्ना के शो 'टू मच' में उन्होंने इस बंधन को किसी फिल्मी रोमांस के बजाय दोस्ती पर टिका रिश्ता बताया था।

आलिया ने कहा था, "रणबीर और मेरी दोस्ती बेहद स्वाभाविक है। ये कभी कोई सपनों जैसा रिश्ता नहीं रहा, हमारे बीच हमेशा से पक्के दोस्तों जैसा संबंध रहा है।"

ADVERTISEMENT

वर्कफ्रंट

शादी और बेटी के जन्म के बाद इस फिल्म में साथ दिखेंगे आलिया-रणबीर

आलिया-रणबीर ने अप्रैल, 2022 में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में निजी समारोह में शादी की थी। शादी के कुछ महीनों बाद नवंबर, 2022 में दोनों बेटी राहा के माता-पिता बने।

अब ये जोड़ी एक बार फिर बड़े पर्दे पर साथ नजर आने वाली है। दोनों संजय लीला भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में काम कर रहे हैं। इस फिल्म में विक्की कौशल भी अहम भूमिका निभाएंगे। ये फिल्म अगले साल 21 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ADVERTISEMENT