NEET आंदोलन: छात्रों के प्रदर्शन पर आलिया भट्ट बोलीं- उनका दृढ़ संकल्प हमारे लिए आईना
क्या है खबर?
दिल्ली में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर सलमान खान की प्रतिक्रिया के बाद, आलिया भट्ट ने भी एकजुटता व्यक्त की है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट साझा किया और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के नेतृत्व में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शन के लिए अपना समर्थन जताया है। अभिनेत्री ने लिखा कि पिछले कुछ दिन उनके लिए भावनात्मक रूप से उतार-चढ़ाव भरे रहे हैं, लेकिन प्रदर्शनकारियों की आशा और साहस ने उन्हें इससे निकलने में मदद की है।
पोस्ट
वे अपने बाद आने वालों के लिए बेहतर रास्ता बना रहे- आलिया
आलिया ने पोस्ट में लिखा, 'पिछले कुछ दिनों ने मेरा दिल तोड़ दिया और फिर उम्मीद से उसे बार-बार जोड़ दिया। हर उस छात्र के पीछे, जो डटकर खड़ा है, एक सपना है, एक परिवार की उम्मीद है, अनगिनत बलिदानों की एक यात्रा है। वे न सिर्फ खुद का प्रतिनिधित्व करते हैं, बल्कि उन सबका भी प्रतिनिधित्व करते हैं जिन्होंने उनका साथ दिया है, साथ ही वे अपने बाद आने वालों के लिए एक बेहतर रास्ता भी बना रहे हैं।'
प्रतिक्रिया
उनका साहस मुझे नतमस्तक कर देता है- आलिया
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'उनका साहस मुझे नतमस्तक कर देता है। उनका संकल्प हम सभी के लिए एक आईना है, जो हमसे पूछता है कि क्या हम सच में उन लोगों की बात सुन रहे हैं जो इस देश के भविष्य के उत्तराधिकारी होंगे और इसे आकार देंगे। छात्रों के लिए। छात्रों द्वारा। भविष्य उनका है। जय हिंद'
आलिया से पहले, अनुपम खेर, प्रकाश राज, नसीरुद्दीन शाह और शबाना आजमी जैसे सितारे भी प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता दिखा चुके हैं।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पोस्ट
#AliaBhatt has shared her thoughts in support of the students and strike for NEET pic.twitter.com/SkTOIyZUx7
— The Climax India (@TheClimaxIndia) July 23, 2026
प्रदर्शन
केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़े छात्र
NEET 2026 के पेपर लीक होने के बाद, छात्र CJP के नेतृत्व में दिल्ली के जंतर-मंतर पर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।
20 जुलाई को CJP द्वारा 'चलो संसद' मार्च के आह्वान के बाद इस आंदोलन को और गति मिली।
इसमें हजारों छात्र, सार्वजनिक हस्तियां, राजनेता और मशहूर हस्तियां मार्च करने से पहले जंतर-मंतर पर एकत्र हुईं।
इस दौरान पुलिस की कार्रवाई हुई, जिसमें कई लोग घायल हो गए।