NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट अब इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपनी अदाकारी का जलवा
    मनोरंजन

    जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट अब इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपनी अदाकारी का जलवा

    जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट अब इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपनी अदाकारी का जलवा
    लेखन नेहा शर्मा
    Mar 15, 2023, 06:54 am 1 मिनट में पढ़ें
    जन्मदिन विशेष: आलिया भट्ट अब इन फिल्मों में बिखेरेंगी अपनी अदाकारी का जलवा
    आलिया भट्ट की आने वाली 5 बड़ी फिल्में (तस्वीर: इंस्टा/@aliaabhatt)

    आलिया भट्ट बॉलीवुड की उन अभिनेत्रियों में शुमार हैं, जिन्होंने बहुत कम समय और उम्र में इंडस्ट्री में अपनी एक खास जगह बनाई है। फिल्म दर फिल्म उनकी लोकप्रियता बढ़ रही है। पिछली बार फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' से दर्शकों का दिल जीत चुकीं आलिया एक बार फिर अपने प्रशंसकों के दिल पर राज करने को तैयार हैं। 15 मार्च को आलिया का 30वां जन्मदिन है। आइए इस मौके पर आपको उनकी आने वाली हर फिल्म के बारे में बताते हैं।

    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' 

    इस फिल्म के जरिए जहां करण जौहर ने निर्देशन में वापसी की है, वहीं धर्मेंद्र भी सालों बाद पर्दे पर लौट रहे हैं। 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' मेंं आलिया के साथ रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। रणवीर जहां रॉकी के किरदार में दिखेंगे, वहीं रानी उर्फ आलिया उनकी प्रेमिका की भूमिका निभाएंगी। दोनों प्रेम की एक अनोखी दास्तां दर्शकों के बीच पेश करने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल 28 जुलाई को रिलीज होगी।

    'जी ले जरा' 

    इस फिल्म का निर्देशन जोया अख्तर कर रही हैं। पहली बार होगा, जब पर्दे पर कैटरीना कैफ, आलिया और प्रियंका चोपड़ा साथ दिखेंंगी। तीनों का ही इंडस्ट्री में बड़ा नाम है। तभी तो उनके साथ आने की घोषणा भर से दर्शक फिल्म को लेकर लालायित हो उठे थे। फिल्म के निर्माता फरहान अख्तर हैं। इस फिल्म को 'जिंदगी न मिलेगी दोबारा' की तर्ज पर बनाया जा रहा है। इसकी कहानी तीन महिलाओं की दोस्ती और रोड ट्रिप पर आधारित होगी।

    'हार्ट ऑफ स्टोन' 

    इस साल आलिया के करियर की पहली हॉलीवुड फिल्म 'हार्ट ऑफ स्टोन' भी पर्दे पर आने वाली है। आलिया के साथ फिल्म में अभिनेत्री गैल गैडोट और अभिनेता जेमी डोर्नन हैं। यह नेटफ्लिक्स पर 11 अगस्त, 2023 को रिलीज होगी। टॉम हार्पर के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में आलिया के किरदार का नाम कीया धवन है। वह फिल्म में जबरदस्त एक्शन करती दिखेंगी। इसमें उनका एक जुदा अवतार देखने को मिलने वाला है।

    'तख्त' 

    करण अपना ड्रीम प्रोजेक्ट 'तख्त' भी लेकर आ रहे हैं, जिसमें कई बॉलीवुड सितारे अपनी मौजूदगी दर्ज कराने वाले हैं। इसमें आलिया भी एक खास भूमिका में नजर आने वाली हैं। कई बार ऐसी खबरें आईं कि यह फिल्म डिब्बाबंद हो गई है, लेकिन करण साफ कर चुके हैं कि यह कभी डिब्बाबंद नहीं हुई। हालांकि, इतना जरूर है कि कोरोना महामारी के दौरान इसका काम रुक गया था। फिल्म में जान्हवी कपूर और करीना कपूर खान भी हैं।

    'बैजू बावरा' 

    'बैजू बावरा' भी आलिया की आने वाली बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है। 'गली बॉय' और 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' के बाद तीसरी बार रणवीर के साथ उनकी जोड़ी बनने वाली है। संजय लीला भंसाली फिल्म के निर्देशन की कमान संभाल रहे हैं। खबरें हैं कि जून या जुलाई में रणवीर-आलिया फिल्म की शूटिंग शुरू करने वाले हैं। दोनों ने अपनी-अपनी डेट्स भंसाली को दे दी हैं। फिल्म का ज्यादातर हिस्सा मुंबई में शूट किया जाएगा।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    आलिया भट्ट
    जन्मदिन विशेष
    आगामी फिल्में

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट ने IIFA में जीता पुरस्कार, लेकिन इस वजह से कार्यक्रम में नहीं हुईं शामिल IIFA
    IIFA 2023: विजेताओं के नाम से उठा पर्दा, जानिए किसने जीता कौन-सा पुरस्कार IIFA
    'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी': करण जौहर ने करवाई रॉकी-रानी के परिवार से मुलाकात करण जौहर
    करण जौहर ने दिखाई 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' से आलिया और रणवीर की झलक  रणवीर सिंह

    जन्मदिन विशेष

    जन्मदिन विशेष: पंकज कपूर की इन बेहतरीन फिल्मों का OTT पर उठाएं लुत्फ बॉलीवुड समाचार
    जन्मदिन विशेष: OTT पर देखिए गुलशन देवैया की ये बेहतरीन फिल्में और वेब सीरीज गुलशन देवैया
    जन्मदिन विशेष: 'जेठालाल' का किरदार निभाने के लिए दिलीप जोशी लेते हैं इतनी फीस  दिलीप जोशी
    जन्मदिन विशेष: आलीशान घर और महंगी कारें, जानिए कितनी है करण जौहर की कुल संपत्ति  करण जौहर

    आगामी फिल्में

    अखिल अक्किनेनी के डूबते करियर को राम चरण का सहारा, फिल्म बनाने की तैयारी राम चरण
    'ब्लडी डैडी': क्या शाहिद को फिल्म के लिए मिले 40 करोड़ रुपये? जानिए कलाकारों की फीस ब्लडी डैडी फिल्म
    शाहिद ने मिलाया मशहूर मलयालम निर्देशक रोशन एंड्रयू से हाथ, कहा- और इंतजार नहीं कर सकता शाहिद कपूर
    निर्देशक त्रिविक्रम श्रीनिवास सुपरस्टार अल्लू अर्जुन को लेकर बनाएंगे अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म अल्लू अर्जुन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू IPL 2023
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023