NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / आलिया भट्ट कई बेहतरीन फिल्मों से करेंगी मनोरंजन, कतार में है ये फिल्में 
    अगली खबर
    आलिया भट्ट कई बेहतरीन फिल्मों से करेंगी मनोरंजन, कतार में है ये फिल्में 
    बहुत सी फिल्मों में नजर आएंगी आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट कई बेहतरीन फिल्मों से करेंगी मनोरंजन, कतार में है ये फिल्में 

    लेखन पलक
    Mar 15, 2024
    08:04 am

    क्या है खबर?

    करण जौहर की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के साथ अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली आलिया भट्ट आज (15 मार्च) 31 साल की हो गई हैं।

    राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिनेत्री ने 'हाईवे', 'गली बॉय', 'डार्लिंग्स', 'राजी' और 'गंगूबाई काठियावाड़ी' जैसी फिल्मों में अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी के दिला जीता है।

    आने वाले समय में भी आलिया कई फिल्मों में अदाकारी दिखाती नजर आएंगी।

    आज उनके जन्मदिन के मौके पर हम आपको आलिया की आगामी फिल्मों के बारे में बताएंगे।

    #1

    'जिगरा'

    आलिया के खाते में वासन बाला के निर्देशन में बन रही फिल्म 'जिगरा' है, जिसमें वह अभिनेता वेदांग रैना के साथ दिखाई देंगी।

    फिल्म का सह-निर्माण आलिया अपने प्रोडक्शन हाउस एटरनल सनशाइन और करण के धर्मा प्रोडक्शंस के साथ मिलकर कर रही हैं।

    'जिगरा' की कहानी जेल तोड़ने की एक घटना पर आधारित है और इसका केंद्र भाई-बहन का रिश्ता है।

    यह फिल्म 27 सितंबर, 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

    #2

    'लव एंड वॉर'

    साल 2022 में 'गंगूबाई काठियावाड़ी' में संजय लीला भंसाली के साथ काम कर तारीफें पाने वाली आलिया की झोली में निर्देशक की अगली फिल्म भी आ गई है।

    दरअसल, अभिनेत्री भंसाली की फिल्म 'लव एंड वॉर' में नजर आएंगी। प्रेम त्रिकोण पर आधारित इस फिल्म में उनके साथ रणबीर कपूर और विक्की कौशल नजर आएंगे।

    यह फिल्म क्रिसमस 2025 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    बता दें, भंसाली और आलिया की यह साथ में दूसरी फिल्म होगी।

    #3

    YRF की स्पाई फिल्म में होगीं आलिया

    'पठान' और 'टाइगर 3' के साथ धमाल मचाने के बाद आदित्य चोपड़ा अपने स्पाई यूनिवर्स का विस्तार करने वाले हैं।

    निर्माता आलिया और शरवरी वाघ के साथ एक फिल्म बना रहे हैं, जिसमें अभिनेत्री धमाकेदार एक्शन करती दिखाई देंगी।

    खबरों की मानें तो इसकी कहानी शाहरुख खान की 'पठान' से जुड़ी होगी।

    इस महिला प्रधान जासूसी फिल्म का नाम अभी तय नहीं किया गया है।

    सभी आलिया को महिला स्पाई की भूमिका में देखने के लिए उत्साहित हैं।

    #4

    'जी ले जरा'

    आलिया को दर्शक, जोया अख्तर, फरहान अख्तर और रीमा कागती द्वारा लिखित फिल्म 'जी ले जरा' में भी धमाल मचाते देखेंगे।

    इसमें उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और कैटरीना कैफ मुख्य भूमिका में होंगी। इसका निर्देशन फरहान करेंगे।

    फिल्म को रीमा, जोया, रितेश और फरहान द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित किया जाएगा।

    यह फिल्म 'दिल चाहता है' और 'जिंदगी ना मिलेगी दोबारा' की तरह ही दोस्ती की एक और कहानी पर्दे पर लाने वाली है।

    #5

    'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2'

    कथित तौर पर आलिया अपने पति रणबीर के साथ 'ब्रह्मास्त्र: पार्ट 2 - देव' में ईशा के रूप में वापसी करेंगी।

    अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित यह फिल्म दिसंबर 2026 तक सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

    'ब्रह्मास्त्र' की कहानी एक डीजे शिवा (रणबीर) पर आधारित है, जिसे आलौकिक शक्ति मिली है। उसके पास ब्रह्मास्त्र को जागृत करने की शक्ति भी है।

    फिल्म का पहला भाग 2022 में रिलीज हुआ था, जिसे दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली थी।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    आलिया भट्ट
    जन्मदिन विशेष
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    केंद्र सरकार के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचा तमिलनाडु, फंड रोकने का लगाया आरोप तमिलनाडु
    बेंगलुरु: SBI में कन्नड़ भाषा विवाद को मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने बताया "बहुत निदंनीय" सिद्धारमैया
    होंडा X-ADV एडवेंचर स्कूटर भारत में लॉन्च, जानिए फीचर और कीमत  होंडा
    IPL 2025: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी का कैसा रहा प्रदर्शन? आंकड़ों के साथ जानिए  IPL 2025

    आलिया भट्ट

    आलिया भट्ट की 'जिगरा' का हिस्सा बनीं शोभिता धुलिपाला, निभाएंगी अहम भूमिका शोभिता धुलिपाला
    'एनिमल': आलिया भट्ट ने रणबीर के लिए लिखा प्यारा संदेश, नीतू को याद आए ऋषि कपूर रणबीर कपूर
    करण जौहर ने शाहरुख-काजोल से की रणवीर-आलिया की तुलना, सुनाया ये मजेदार किस्सा करण जौहर
    आलिया भट्ट ने निर्देशक हंसल मेहता के साथ मिलाया हाथ, बायोपिक पर चल रही चर्चा हंसल मेहता

    जन्मदिन विशेष

    'छैया छैया' से 'पहला नशा' तक, फराह खान की कोरियोग्राफी ने बनाया इन गानों को हिट फराह खान
    ऋतिक रोशन पहले लगाते थे सेट पर झाडू, बड़ी काम आई पिता की एक सीख  ऋतिक रोशन
    ऋतिक रोशन पर सिद्धार्थ आनंद ने खूब लुटाया प्यार, लिखा- आपके जैसा दिल किसी का नहीं सिद्धार्थ आनंद
    ऋतिक रोशन हैं इतने करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक, जानिए उनका गाड़ियों का कलेक्शन ऋतिक रोशन

    बॉलीवुड समाचार

    सेलिना जेटली बाेलीं- फिरोज खान के जिंदा रहने तक मैंने बॉलीवुड में खुद को सुरक्षित पाया मनोरंजन
    'रॉकेट्री' से 'क्वीन' तक, घर बैठे OTT पर देखिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुकीं ये शानदार फिल्में OTT प्लेटफॉर्म
    तापसी पन्नू बोलीं- बॉलीवुड पार्टियों में मेरा क्या काम? मैं न शराब पीती, ना धूम्रपान करती  तापसी पन्नू
    'थप्पड़' से 'डार्लिंग्स' तक, दिल जीत लेंगी घरेलू हिंसा का दर्द दिखातीं बॉलीवुड की ये फिल्में मनोरंजन

    आगामी फिल्में

    सिनेमाघरों और OTT पर इस हफ्ते मिलेगा हंसी और रोमांच का डोज, आ रहीं ये फिल्में वेब सीरीज
    टाइगर श्रॉफ की आने वाली एक्शन फिल्में, एक पर लगा है 250 करोड़ रुपये का दांव टाइगर श्रॉफ
    'पुष्पा 2' होगी ज्यादा धमाकेदार, रश्मिका मंदाना बोलीं- अब फिल्म में मेरी जिम्मेदारी और बढ़ गई रश्मिका मंदाना
    दीपिका पादुकोण के मां बनने से करण जौहर की फिल्म में होगी देरी करण जौहर
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025