'अल्फा' के सेट पर भिड़े आलिया भट्ट और बॉबी देओल, आदित्य चोपड़ा को करना पड़ा बीच-बचाव?
क्या है खबर?
यशराज फिल्म्स की पहली महिला स्पाई यूनिवर्स फिल्म 'अल्फा' सुर्खियों में है, लेकिन इस बार वजह कोई एक्शन सीन नहीं, बल्कि कलाकारों के बीच की अनबन है। रिपोर्ट्स की मानें तो सेट पर आलिया भट्ट और बॉबी देओल के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। खबर है कि फिल्म के दृश्यों को लेकर दोनों के बीच रचनात्मक मतभेद इतने बढ़ गए कि माहौल तनावपूर्ण हो गया है। आइए जानते हैं क्या है पूरा विवाद।
रिपोर्ट
शूटिंग के बीच बिगड़ा माहौल, निर्माता को करना पड़ा दखल
बॉलीवुड के गलियारों में चर्चा है कि फिल्म 'अल्फा' की शूटिंग के दौरान आलिया और बॉबी के बीच 'क्रिएटिव मतभेद' इतने बढ़ गए कि दोनों में बातचीत तक बंद हो गई। बताया जा रहा है कि आलिया द्वारा फिल्म के दृश्यों और बॉबी के किरदार में लगातार सुझाव देने से बॉबी काफी नाराज हो गए। मामला इतना गंभीर हो गया कि खुद फिल्म के निर्माता आदित्य चोपड़ा को सेट पर आकर बीच-बचाव करना पड़ा।
वजह
आलिया की ये आदत बनी विवाद की वजह
123 तेलुगू के मुताबिक, आलिया की एक खास आदत के कारण बॉबी के साथ उनका तालमेल बिगड़ गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, आलिया भट्ट शूटिंग के दौरान सीन्स को लेकर काफी सुझाव देती हैं। वो बॉबी के दृश्यों में भी दखल दे रही थी, जो अभिनेता को रास नहीं आया। लिहाजा सेट पर तनाव बढ़ गया। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि आदित्य को खुद दखल देना पड़ा, ताकि शूटिंग बिना किसी और रुकावट के सुचारू रूप से पूरी हो सके।
रिलीज पर चर्चा
क्या सीधे OTT पर आएगी 'अल्फा'
उधर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यशराज फिल्म्स की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'अल्फा' को सिनेमाघरों में रिलीज करने के बजाय सीधे OTT प्लेटफॉर्म पर लाने पर विचार कर रहा है। सूत्रों का कहना है कि आदित्य चोपड़ा को उम्मीद थी कि 'मर्दानी 3' की सफलता से फीमेल-लीड एक्शन फिल्मों को बढ़ावा मिलेगा, लेकिन उसके बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद से कम प्रदर्शन और 'वॉर 2' को लेकर मिली चुनौतियों ने निर्माताओं की चिंता बढ़ा दी है।
विरोध
फिल्म की डिजिटल रिलीज के खिलाफ आलिया
दूसरी ओर आलिया निर्माता इस फैसले से बिल्कुल खुश नहीं हैं। वो फिल्म को सीधे डिजिटल प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने के खिलाफ 'विरोध' कर रही हैं। उनका मानना है कि 'अल्फा' को एक बड़े सिनेमाई अनुभव के तौर पर शूट किया गया है, इसलिए इसे सिनेमाघर में ही रिलीज किया जाना चाहिए। पहले ये फिल्म क्रिसमस 2025 के मौके पर बड़े पर्दे पर आने वाली थी, लेकिन अब 17 अप्रैल, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।