अली जफर को 26/11 हमले के बाद दी गई थी ये सलाह, सालों बाद किया खुलासा
क्या है खबर?
पाकिस्तानी गायक और अभिनेता अली जफर ने 2010 में रिलीज हुई कॉमेडी फिल्म 'तेरे बन लादेन' से हिंदी सिनेमा में डेब्यू किया था। हाल ही में उन्होंने फिल्म की शूटिंग के दौरान आई मुश्किलों को याद किया। उन्होंने बताया कि शूटिंग खत्म होने में महज 2-3 दिन बाकी थे, तभी मुंबई में 26/11 का आतंकी हमला हो गया था। इसके बाद भारत में काम कर रहे पाकिस्तानी कलाकार होने के कारण करीबियों ने उन्हें वापस लौटने की सलाह दी थी।
फैसला
अली के लिए 'तेरे बिन लादेन' से डेब्यू करना था बड़ा फैसला
वसीम अब्बास के पॉडकास्ट पर बात करते हुए, अली ने याद किया कि अपने डेब्यू के लिए 'तेरे बिन लादेन' को चुनना अपने आप में बड़ा फैसला था, खासकर इसके विषय और शीर्षक को देखते हुए।
शूटिंग के आखिर में, 26/11 के हमले के बाद स्थिति और भी मुश्किल हो गई थी।
अली ने कहा, "इसमें काम करना काफी साहसी विषय था। एक पाकिस्तानी होने के नाते, भारत में काम करना और पहली फिल्म जिसका नाम 'तेरे बिन लादेन था'।
बात
'तेरे बिन लादेन' को डिस्ट्रीब्यूटर खोजने में लग गए थे 3 साल
अली ने आगे कहा, "जब हम इसे शूट कर रहे थे, तब 26/11 हमला हुआ और हमारे शूट के 2-3 दिन रह गए थे।"
आखिरकार अली ने फिल्म के बचे हुए हिस्सों को पूरा किया। हालांकि, बड़े पर्दे तक पहुंचने का फिल्म का सफर अभी खत्म नहीं हुआ था।
अली के अनुसार, फिल्म के निर्माताओं ने डिस्ट्रीब्यूटर खोजने में लगभग 2 साल लगा दिए और साथ ही वह फिल्म की एडिटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के अन्य कामों में भी लगे रहे।
स्टार कास्ट
'तेरे बिन लादेन' की स्टार कास्ट
अली ने बताया, "फिर हम हैदराबाद फिल्म सिटी में बाकी की शूटिंग पूरी करके वापस लौटे। 2 साल तक वह डिस्ट्रीब्यूटर खोजते रहे, एडिटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन का बाकी काम करते रहे। आखिरकार, जब 2010 में यह फिल्म रिलीज हुई, तो इसे काफी तारीफ मिली।"
अभिषेक शर्मा द्वारा निर्देशित, 'तेरे बिन लादेन' में अली, प्रद्युम्न सिंह और सुगंधा गर्ग मुख्य भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औसत से कम साबित हुई थी।