LOADING...
मीशा शफी संग कानूनी विवाद पर अली जफर बोले- इंसाफ सबूतों पर आधारित होना चाहिए
अली जफर ने मुश्किल वक्त को याद किया

मीशा शफी संग कानूनी विवाद पर अली जफर बोले- इंसाफ सबूतों पर आधारित होना चाहिए

Apr 06, 2026
04:04 pm

क्या है खबर?

पाकिस्तानी अभिनेता अली जफर लंबे समय से अभिनेत्री-गायिका मीशा शफी संग कानूनी विवाद के चलते चर्चा में थे। मामला यौन उत्पीड़न से जुड़ा था, जिसके चलते लाहौर की एक अदालत में मानहानि का मुकदमा चल रहा था। आखिरकार अभिनेता ने मुकदमा जीत लिया और कोर्ट ने मीशा को हर्जाने के रूप में अली को 50 लाख रुपये देने का आदेश सुनाया। अब अली ने अपनी जिंदगी के इस मुश्किल वक्त में उनका साथ देने वालों का आभार जताया है।

बयान

"मैंने सीखा है कि चुप रहना कमजोरी नहीं"

एक्सप्रेस ट्रिब्यून से बातचीत में, अली ने कहा, "धैर्य और एक ऐसी ताकत जिसकी मौजूदगी का एहसास आपको तब तक नहीं होता जब तक उसकी जरूरत न पड़े। मैंने सीखा है कि चुप रहना कमजोरी नहीं है, और अपने आप को खोए बिना, चुपचाप और लगातार अपने सिद्धांतों पर अटल रहना सबसे मुश्किल काम है।" उन्होंने कहा, "यह समझना जरूरी है कि झूठे आरोप के गंभीर परिणाम होते हैं-किसी व्यक्ति की प्रतिष्ठा, उसके रिश्तों और उसके जीवन पर।"

न्याय

"न्याय साक्ष्य और कानून पर आधारित होना चाहिए"

अभिनेता ने आगे कहा, "पेशेवर रूप से, न्याय साक्ष्य और कानून पर आधारित होना चाहिए- शोर या दबाव पर नहीं। जब तक दोषी साबित न हो जाए, तब तक निर्दोष मानना ​​​​सिर्फ एक कानूनी मानक नहीं, बल्कि एक मानवीय मानक भी है।" उन्होंने करियर में रचनात्मक रूप से आगे बढ़ने की उम्मीद जताते हुए कहा, "मैं उन लोगों के साथ फिर से काम करने और सहयोग करने के लिए उत्सुक हूं जो मेरा समर्थन करते हैं।"

Advertisement

मामला

जानिए क्या है पूरा मामला

साल 2018 में, मीशा ने अली पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे। वहीं अभिनेत्री के आरोपों को अभिनेता ने सिरे से खारिज कर दिया था, और अभिनेत्री के खिलाफ 100 करोड़ पाकिस्तानी रुपये का मानहानि का मुकदमा दायर किया था। 8 साल बाद, अदालत ने पाया कि मीशा आरोपों को साबित करने के लिए सबूत पेश नहीं कर सकीं। नतीजन, उन्हें अली की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने के लिए 50 लाख रुपये का हर्जाना देने का आदेश सुनाया गया।

Advertisement