LOADING...
सीरीज 'राख' का नया ट्रेलर जारी, 'रंगा-बिल्ला' मामले की परतें खोलेंगे अली फजल

सीरीज 'राख' का नया ट्रेलर जारी, 'रंगा-बिल्ला' मामले की परतें खोलेंगे अली फजल

Jun 10, 2026
12:36 pm

क्या है खबर?

अली फजल की सीरीज 'राख' के पहले ट्रेलर को काफी पसंद किया गया था। अब निर्माताओं ने इसका दूसरा ट्रेलर जारी कर दिया है, जिसने आते ही लोगों का ध्यान खींच लिया। पुलिस की वर्दी पहने सब-इंस्पेक्टर जयप्रकाश के किरदार में अली दमदार नजर आए हैं। सोनाली बेंद्रे भी इसका हिस्सा हैं। 'पाताल लोक' के निर्देशक प्रोसित रॉय ने 'राख' का निर्देशन किया है। सीरीज दिल्ली के चर्चित गीता और संजय चोपड़ा अपहरण मामले से प्रेरित बताई जा रही है।

ट्रेलर

रंगा-बिल्ला का अपराध और अपहरण की दिखेगी कहानी

ट्रेलर की शुरुआत 1970 के दौर से होती है, जब इंसानी क्रूरता का भयानक चेहरा दिखता है। 2 बच्चों के अपहरण और कत्ल की घटना ने हर किसी को हिलाकर रख दिया है। मामले की जांच ईमानदार पुलिस अधिकारी (अली) को सौंपी जाती है। जैसे-जैसे जांच बढ़ती है, शहर में एक के बाद एक कत्ल का सिलसिला सामने आता है। इसके जरिए निर्माता 'रंगा-बिल्ला' केस की परतों को खोलते दिखेंगे। सीरीज 12 जून को अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए ट्रेलर

Advertisement