LOADING...
अली फजल का खुलासा- मुझे 'मिर्जापुर' करने से मना किया गया था, मैं डरा हुआ था
अली फजल ने 'मिर्जापुर' से जुड़ा किस्सा याद किया

अली फजल का खुलासा- मुझे 'मिर्जापुर' करने से मना किया गया था, मैं डरा हुआ था

Jun 29, 2026
01:41 pm

क्या है खबर?

अली फजल ने अपने करियर में एक से बढ़कर एक फिल्में की हैं। हालांकि, अमेजन प्राइम वीडियो की सीरीज 'मिर्जापुर' ने उनकी शोहरत में चार चांद लगाने का काम किया। 'गुड्‌डू पंडित' का किरदार निभाकर वह दर्शकों, खासतौर पर युवा जनता के दिलों पर छा गए। चूकि अब सीरीज बड़े पर्दे पर 'मिर्जापुर: द मूवी' बनकर आ रही है। इस बीच, अली ने बताया कि कैसे शुरुआती दिनों में उन्हें सीरीज का हिस्सा न बनने के लिए कहा गया था।

सलाह

अली ने बताया कि उन्हें सीरीज से दूर रहने को कहा गया था

PTI से बातचीत में, अली ने बताया कि उन्हें हाल ही में पता चला कि 'फुकरे' निर्देशक मृगदीप सिंह लांबा ने उनका नाम 'मिर्जापुर' निर्माताओं को सुझाया था। उन्होंने याद किया कि वह उस वक्त सिनेमा में अपनी पहचान बना रहे थे और कई निर्माताओं ने उन्हें इस परियोजना से दूर रहने की सलाह दी थी। अली ने आगे बताया कि 'गुड्‌डू पंडित' का किरदार पाकर वह बहुत डरे हुए थे। उन्हें नहीं पता था कि इसका स्वरूप कैसा होगा।

यादें

"मैंने OTT और शो के बदलते दौर को देखा"

अली ने कहा, "निर्माता मुझसे पूछते थे कि मैं क्या कर रहा हूं। वह कहते थे, 'फिल्म करो'। मैंने OTT और शो के इस बदलते युग को देखा। मुझे लगा कि एक क्रांति आने वाली है। पुनीत कृष्णा ने जिस तरह से पटकथा लिखी है, मिर्जापुर की जो दुनिया उन्होंने बनाई है, वह वाकई सराहनीय है।" 'मिर्जापुर: द मूवी' 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसमें पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु, जितेंद्र यादव और रवि किशन जैसे सितारे भी हैं।

Advertisement