Loading...
कौन सी हैं ये फिल्में, जिन्हें 'दृश्यम 3' से पहले अक्षय खन्ना ने किया था इनकार
अक्षय खन्ना ने इन फिल्मों में काम करने से किया इनकार

कौन सी हैं ये फिल्में, जिन्हें 'दृश्यम 3' से पहले अक्षय खन्ना ने किया था इनकार

Sep 23, 2026
10:28 am

क्या है खबर?

फिल्म 'दृश्यम 3' 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हाल ही में निर्देशक अभिषेक पाठक ने एक इंटरव्यू में बताया कि अक्षय खन्ना ने शूटिंग शुरू होने से करीब 7 दिन पहले ही फिल्म छोड़ दी थी। हालांकि, यह पहली बार नहीं है जब अक्षय ने किसी बड़ी फिल्म से किनारा किया हो। अपने लंबे करियर में उन्होंने कई चर्चित फिल्मों के ऑफर भी ठुकराए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं उन फिल्मों के बारे में।

#1 & #2

'परिणीता' और 'जिंदा'

फिल्म 'परिणीता' के निर्माताओं ने इस फिल्म का ऑफर अक्षय को दिया था, लेकिन उन्होंने इसमें काम करने से साफ इनकार कर दिया था। ऐसे में बाद में सैफ अली खान ने इस भूमिका को निभाया था।

फिल्म 'जिंदा' के लिए निर्माताओं की पहली पसंद अक्षय थे। हालांकि, फीस को लेकर हुए मतभेद के कारण उन्होंने यह फिल्म नहीं करने का फैसला किया। इसके बाद यह भूमिका जॉन अब्राहम ने किया था।

#3 & #4

'कुर्बान' और 'खाकी'

राजकुमार संतोषी की मशहूर पुलिस ड्रामा फिल्म 'खाकी' में सब-इंस्पेक्टर अश्विन गुप्ते का रोल निभाने के लिए अक्षय पहली पसंद थे। क्रिएटिव मतभेदों की वजह से उन्होंने यह भूमिका करने से मना कर दिया था। बाद में यह रोल तुषार कपूर ने निभाया था।

करण जौहर ने बताया था कि अक्षय को 'कुर्बान' फिल्म में एक भूमिका ऑफर किया था, जिसे उन्होंने ठुकरा दिया था। इसके बाद विवेक ओबेरॉय ने इस किरदार को निभाया था।

ADVERTISEMENT

#5 & #6

'कांटे' और 'तारे जमीन पर'

फिल्म 'कांटे' के निर्माता इस फिल्म में अक्षय को कास्ट करना चाहते थे। उन्हें 'मैक' की भूमिका के लिए अप्रोच किया गया था, लेकिन उन्होंने इसे मना कर दिया और बाद में लकी अली ने इसे निभाया था।

साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' में राम शंकर निकुंभ का मुख्य किरदार पहले अक्षय के लिए लिखा गया था और अमोल गुप्ते उन्हें ही कास्ट करना चाहते थे, लेकिन बाद में आमिर खान इस फिल्म में नजर आए।

ADVERTISEMENT