अक्षय ओबेराॅय की फिल्म 'लव लॉटरी' का पहला लुक जारी, रिलीज तारीख भी आई
क्या है खबर?
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय ओबेराॅय इस साल 2 फिल्मों के जरिए दर्शकों का मनोरंजन करने आएंगे। एक तरफ उन्हें सुपरस्टार यश की फिल्म 'टॉक्सिक' में देखा जाएगा। उनका पहला लुक साल की शुरुआत में जारी किया गया था। वहीं दूसरी ओर वह अपनी आगामी फिल्म 'लव लॉटरी' को लेकर चर्चा में हैं, जिसका पहला लुक जारी हो गया है। फिल्म का निर्माण कुलदीप भार्गव उर्फ तुषार ने सिनेमागंज फिल्म्स के बैनर तले किया है, जबकि निर्देशन अरविंद पांडे ने किया है।
टीजर
सच्ची कहानी से प्रेरित है फिल्म 'लव लॉटरी'
यूट्यूब पर आया 'लव लॉटरी' का टीजर एक रोमांचक फिल्म होने का वादा करती है, जो कोर्टरूम ड्रामा, मर्डर मिस्ट्री और सस्पेंस थ्रिलर का बेहतरीन मिश्रण है और सच्ची कहानी से प्रेरित है। फर्स्ट लुक टीजर में अक्षय कार्तिक सक्सेना का किरदार निभा रहे हैं। उनके साथ मुख्य किरदार 'भरणी वर्मा' के रूप में हूली दारूवाला हैं। कबीर दुहान सिंह, विजयन कोहली, संतोष शुक्ला और हेमंत पांडे भी इसका हिस्सा हैं। फिल्म 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
ट्विटर पोस्ट
यहां देखिए पहला लुक टीजर
'LOVE LOTTERY' FIRST LOOK OUT NOW – 18 SEPT 2026 RELEASE... A blend of courtroom drama, murder mystery, and suspense thriller... Inspired by a true story... The first look of #LoveLottery has been unveiled.
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 6, 2026
Stars #AkshayOberoi, #HeliDaruwala, #KabirDuhanSingh, #HemantPandey,… pic.twitter.com/AuBjQwu1ip