LOADING...
'वेलकम टू द जंगल' के बाद इन फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार हैं अक्षय कुमार
बॉक्स ऑफिस पर फिर राज करने की तैयारी में अक्षय कुमार

'वेलकम टू द जंगल' के बाद इन फिल्मों से धमाल मचाने को तैयार हैं अक्षय कुमार

Jun 26, 2026
08:31 am

क्या है खबर?

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार की फिल्मों को लोग खूब पसंद करते हैं। अक्षय जल्द ही मल्टीस्टारर फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' से धमाल मचाने वाले हैं। इस फिल्म के अलावा भी वो कई फिल्मों में भी दिखाई देंगे। ऐसे में आइए जानते हैं कि अक्षय 'वेलकम टू द जंगल' के अलावा और किन फिल्मों से बॉलीवुड में गदर माचाने को तैयार हैं।

#1 & #2

'हैवान' और 'साइको'

फिल्म 'हैवान' में अक्षय और सैफ अली खान कई साल बाद एक साथ नजर आएंगे। इस फिल्म के निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख तो नहीं बताई है, लेकिन यह फिल्म अगस्त, 2026 तक आने की उम्मीद है। अक्षय की आने वाली 'साइको' एक साइकोलॉजिकल एक्शन ड्रामा फिल्म होगी। यह फिल्म जुनून और मानसिक संतुलन की सीमाओं को चुनौती देती है। हालांकि, इसकी रिलीज कब होगी इस बारे में निर्माता चुप्पी साधे हुए हैं।

#3 & #4

अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड फिल्म और 'वेडात मराठे वीर दौडले सात'

अक्षय निर्देशक अनीस बज्मी के साथ एक कॉमेडी फिल्म में नजर आने वाले हैं। इस फैमिली एंटरटेनर की शूटिंग भी चल रही है, लेकिन अभी तक फिल्म की रिलीज की तारीख का खुलासा नहीं किया गया है। वहीं इसके नाम की भी जानकारी नहीं दी गई है। वहीं अक्षय मराठी फिल्म 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' में छत्रपती शिवाजी महाराज की भूमिका निभाते नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2027 की शुरुआत में रिलीज होगी।

Advertisement

#5 & #6

'गोलमाल 5' और 'हेरा फेरी 3'

रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही 'गोलमाल 5' में अक्षय नजर आने वाले हैं। यह फिल्म आधिकारिक तौर पर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। हालांकि, निर्माताओं ने इसकी रिलीज की तारीख से पर्दा नहीं उठाया है। अक्षय की फिल्म 'हेरा फेरी 3' को प्रियदर्शन बना रहे थे, लेकिन फ्रेंचाइजी के अधिकारों को लेकर फिरोज नाडियाडवाला और विजय कुमार के बीच कानूनी विवाद चल रहा है। इस वजह से ये फिल्म कब बनगी इसकी कोई जानकारी नहीं है।

Advertisement