'वेलकम टू द जंगल' में नाना पाटेकर-अनिल कपूर क्यों नहीं? अक्षय कुमार ने तोड़ी चुप्पी
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' आखिरकार सिनेमाघराें में आ गई है। अहमद खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी कड़ी है, जिसे समीक्षकों और दर्शकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलती दिख रही है। यूं तो तीसरी कड़ी में सितारों की भरमार है, लेकिन दर्शक 'उदय शेट्टी और मजनू शेट्टी' की जोड़ी (नाना पाटेकर और अनिल कपूर) को याद कर रहे हैं। अब अक्षय ने फिल्म से दोनों की अनुपस्थिति पर बात की है।
प्रतिक्रिया
'वेलकम 4' बनी तो लौटेगी उदय और मजनू की जोड़ी
PTI से बातचीत में, अक्षय ने बताया कि नाना, अनिल और हम सब एक परिवार की तरह हैं। जब भी 'वेलकम 4' बनेगी, तो वे निश्चित रूप से वापस आएंगे। वहीं निर्देशक ने कहा, "हम लगातार संपर्क में थे। नाना ने अभी फोन करके पूछा, 'कैसा चल रहा है? मुझे फिल्म कब दिखाओगे? अक्षय को बता देना कि मैं अभी उपलब्ध नहीं हूं।' अनिल साहब ने भी फोन करके पूछा, 'कैसा चल रहा है? अगली बार हम कुछ प्लान करेंगे।"
मौजूदगी
फिल्म में उदय और मजनू के भाइयों की एंट्री
'वेलकम टू द जंगल' में भले नाना और अनिल शामिल न हों, लेकिन यह फिल्म दर्शकों को उनके भाई-बहनों 'येडा अन्ना' और 'रोमियो' से परिचित कराती है। इन भूमिकाओं को सुनील शेट्टी और अरशद वारसी ने निभाया है। TOI के अुनसार, कथित तौर पर गैर-पेशेवर व्यवहार के चलते नाना ने इस परियोजना से खुद को अलग कर लिया था। वहीं अनिल द्वारा ज्यादा फीस मांगने की बात सामने आई थी। हालांकि, इन रिपोर्ट्स की कभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई।