NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    क्रिकेट समाचार
    नरेंद्र मोदी
    आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
    राहुल गांधी
    भारत-पाकिस्तान तनाव
    #NewsBytesExplainer
    IPL 2025
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout

    देश
    राजनीति
    दुनिया
    बिज़नेस
    खेलकूद
    मनोरंजन
    टेक्नोलॉजी
    करियर
    अजब-गजब
    लाइफस्टाइल
    ऑटो
    एक्सक्लूसिव
    विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अक्षय ने छोड़ दी फिल्म 'गोरखा'! अब नहीं बनेंगे युद्ध नायक इयान कार्डोजो
    अगली खबर
    अक्षय ने छोड़ दी फिल्म 'गोरखा'! अब नहीं बनेंगे युद्ध नायक इयान कार्डोजो
    अक्षय कुमार ने छोड़ दी फिल्म 'गोरखा'!

    अक्षय ने छोड़ दी फिल्म 'गोरखा'! अब नहीं बनेंगे युद्ध नायक इयान कार्डोजो

    लेखन नेहा शर्मा
    Jan 05, 2023
    12:19 pm

    क्या है खबर?

    अक्षय कुमार हर साल की तरह इस साल भी एक से बढ़कर एक फिल्मों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराएंगे। 'गोरखा' भी उनकी आगामी बहुचर्चित फिल्मों में शुमार है।

    इस फिल्म की सिनेप्रेमी बड़ी बेसब्री से राह देख रहे हैं, लेकिन अब जो खबर आ रही है, उससे बेशक अक्षय के प्रशंसकों का दिल टूट जाएगा। दरअसल, खबर है कि अक्षय ने 'गोरखा' से किनारा कर लिया है। इसकी वजह भी सामने आई है।

    आइए जानते हैं क्या जानकारी मिली है।

    रिपोर्ट

    किसी विवाद में नहीं पड़ना चाहते अक्षय

    अक्षय 'गोरखा' में मेजर जनरल इयान कार्डोजो की भूमिका में नजर आने वाले थे, लेकिन हिन्दुस्तान टाइम्स के मुताबिक, कहानी की प्रामाणिकता पर सवाल उठने के बाद उन्होंने यह छोड़ दी है।

    दरअसल, कार्डोजो संग युद्ध में शामिल रहे यूनिट के कुछ सदस्यों ने उनकी घटनाओं के कुछ संस्मरण पर सवाल उठाए हैं।

    अक्षय भारतीय सेना के जवानों का सम्मान करते हैं। वह ऐसी कहानी से नहीं जुड़ना चाहते, जिसे लेकर कोई विवाद हो और शक की कोई गुंजाइश हो।

    सूत्र

    क्या डिब्बाबंद हो गई फिल्म?

    मीडिया पोर्टल को फिल्म से जुड़े सूत्रों ने बताया कि इस फिल्म का काम रोक दिया गया है। इसे ठंडे बस्ते में डाल दिया गया है।

    अक्षय जोर-शोर से इस फिल्म की तैयारियों में लगे हुए थे।

    उन्होंने सोशल मीडिया पर फिल्म का फर्स्ट लुक शेयर कर लिखा था, 'कभी-कभार आपके सामने ऐसी प्रेरक कहानियां आती हैं कि आप उन्हें बनाना ही चाहते हैं। 'गोरखा'.. महान युद्ध नायक मेजर जनरल इयान कार्डोजो के जीवन पर ऐसी ही एक फिल्म है।'

    परिचय

    जानिए कौन हैं इयान कार्डोजो

    इयान कार्डोजो एक पूर्व भारतीय सेना अधिकारी हैं, जो एक बटालियन और एक ब्रिगेड की कमान संभालने वाले भारतीय सेना के पहले युद्ध-विकलांग अधिकारी बने थे। उन्हें गोरखा रेजिमेंट का 'कारतूस साहब' कहा जाता है।

    भारत-पाक युद्ध में घायल होने के कारण कार्डोजो को अपना पैर काटना पड़ा था। अगर वह अपना पैर नहीं काटते तो उनकी मौत हो जाती।

    कार्डोजो ने 2005 से 2011 तक भारतीय पुनर्वास परिषद के अध्यक्ष के रूप में भी कार्य किया है।

    जानकारी

    न्यूजबाइट्स प्लस

    बता दें कि भारत के जांबाज हीरो और युद्ध नायक सैम मानेकशॉ पर भी 'सैम बहादुर' नाम की एक फिल्म बन रही है, जिसमें अभिनेता विक्की कौशल मुख्य भूमिका में हैं। इसमें अभिनेत्री फातिमा सना शेख और सान्या मल्होत्रा भी नजर आएंगी।

    आगामी फिल्में

    अक्षय की आने वाली दूसरी फिल्में

    अक्षय चर्चित इंजीनियर जसवंत सिंह गिल की बायोपिक फिल्म 'कैप्सूल गिल' का हिस्सा हैं। गिल ने 1989 में अपनी जान जोखिम में डालकर कोयला खदान के 65 मजदूरों की जान बचाई थी।

    अक्षय 'वेडात मराठे वीर दौडले सात' से मराठी फिल्मों में कदम रखने जा रहे हैं। इस फिल्म में वह शिवाजी महाराज की भूमिका निभाएंगे।

    अक्षय फिल्म 'बड़े मियां छोटे मियां' में नजर आएंगे। वह इमरान हाशमी के साथ फिल्म 'सेल्फी' में भी काम कर रहे हैं।

    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    सम्बंधित खबरें
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    गोरखा फिल्म
    बॉलीवुड समाचार
    आगामी फिल्में

    ताज़ा खबरें

    मध्य प्रदेश पुलिस ने मंत्री विजय शाह के बयान की जांच के लिए SIT गठित की मध्य प्रदेश
    भारतीय सेना के अधिकारी का दावा- पूरा पाकिस्तान हमारे हथियारों की रेंज में है भारतीय सेना
    उत्तर भारत में चिलचिलाती धूप निकाल रही दम, आज तूफान के साथ होगी बारिश  गर्मी की लहर
    माइक्रोसॉफ्ट का नया AI टूल 'डिस्कवरी' कैसे वैज्ञानिक शोध में लाएगा तेजी? माइक्रोसॉफ्ट

    अक्षय कुमार

    क्या 'थैंक गॉड' पर भारी पड़ेगी 'राम सेतु'? जानिए क्या कहती है अडवांस बुकिंग बॉलीवुड समाचार
    इस साल अपनी पांचवी फिल्म 'राम सेतु' ला रहे अक्षय, ऐसा रहा पिछली चार का प्रदर्शन बॉलीवुड समाचार
    'थैंक गॉड' से 'राम सेतु' के टकराव पर बोले अक्षय कुमार- इसे क्लैश मत कहिए बॉलीवुड समाचार
    'राम सेतु' रिव्यू: वैज्ञानिकता और पौराणिकता के बीच उलझ गए निर्माता जैकलीन फर्नांडिस

    गोरखा फिल्म

    अक्षय ने की अपनी नई फिल्म 'गोरखा' की घोषणा, निभाएंगे युद्ध नायक मेजर जनरल का किरदार अक्षय कुमार
    लंबे समय से अटकी थी अक्षय कुमार की फिल्म 'गोरखा', जानें कब शुरू हो रही शूटिंग अक्षय कुमार

    बॉलीवुड समाचार

    'ये है मोहब्बतें' की रूही ने 15 साल की उम्र में खरीदा आलीशान घर, देखिए तस्वीरें ये हैं मोहब्बतें
    बॉक्स ऑफिस क्लैश: शाहरुख-अक्षय समेत कई सुपरस्टार्स के बीच होगी इस साल भिड़ंत सलमान खान
    अनुष्का शर्मा के भाई कर्णेश को डेट कर रही हैं तृप्ति डिमरी, शेयर की तस्वीर तृप्ति डिमरी
    'पठान' की बुराई करने पर विवेक अग्निहोत्री को मिली जान से मारने की धमकी विवेक अग्निहोत्री

    आगामी फिल्में

    वरुण धवन अनीस बाज्मी की '5 मिनट का सुपरहीरो' में निभाएंगे मुख्य भूमिका वरुण धवन
    विवेक अग्निहोत्री ने शुरू की फिल्म 'द वैक्सीन वॉर' की शूटिंग विवेक अग्निहोत्री
    अर्जुन कपूर की फिल्म 'कुत्ते' का पहला लुक आया सामने, इस दिन सिनेमाघरों में होगी रिलीज अर्जुन कपूर
    'पठान' और 'गांधी गोडसे एक युद्ध' की बॉक्स ऑफिस पर 26 जनवरी को होगी टक्कर पठान फिल्म
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स दक्षिण भारतीय सिनेमा भाजपा समाचार बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive ट्रैवल टिप्स IPL 2025
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2025