NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    अन्य
    चर्चित विषय
    हॉलीवुड समाचार
    बॉलीवुड समाचार
    रणबीर कपूर
    लेटेस्ट वेब सीरीज
    ब्रह्मास्त्र फिल्म
    लेटेस्ट फिल्में
    NewsBytes Hindi
    English Tamil Telugu
    NewsBytes Hindi
    User Placeholder

    Hi,

    Logout


    देश राजनीति दुनिया बिज़नेस खेलकूद मनोरंजन टेक्नोलॉजी करियर अजब-गजब लाइफस्टाइल ऑटो एक्सक्लूसिव विज़ुअल खबरें

    एंड्राइड ऐप डाउनलोड

    हमें फॉलो करें
    • Facebook
    • Twitter
    • Linkedin
     
    होम / खबरें / मनोरंजन की खबरें / अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई
    मनोरंजन

    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई

    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई
    लेखन नेहा शर्मा
    Nov 06, 2021, 02:20 pm 1 मिनट में पढ़ें
    अक्षय कुमार की फिल्म 'सूर्यवंशी' ने पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई
    ‘सूर्यवंशी’ ने पहले दिन किया बॉक्स ऑफिस पर धमाका

    अक्षय कुमार पिछले काफी समय से फिल्म 'सूर्यवंशी' को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। फिल्म रिलीज के बाद भी लगातार चर्चा में है। फिल्म ने दर्शकों को सिनेमाघरों तक लाने पर मजबूर कर दिया है। दर्शकों का रिस्पॉन्स देख यह कहना गलत नहीं होगा कि अक्षय कुमार और फिल्म के निर्देशक रोहित शेट्टी को दिवाली का गिफ्ट मिल गया है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन सूर्यवंशी ने जबरदस्त कमाई की है। आइए जानते हैं फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन।

    फिल्म ने पहले दिन कमाए 26 करोड़ रुपये

    सूर्यवंशी को 66 देशों में 1,300 स्क्रीन पर रिलीज किया गया और देश में 4,000 से अधिक स्क्रिन पर रिलीज हुई है। फिल्म ने एक बार फिर सिनेमाघरों में रौनक लौटा दी है। बॉक्स ऑफिस इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने पहले ही दिन 26 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। कई जगहों पर धीमी शुरुआत के बाद फिल्म ने रफ्तार पकड़ी। वजह यह कि फिल्म को कई जगहों पर सुबह देर से शुरू किया गया।

    क्या बोले कोमल नहाटा और तरण आदर्श?

    फिल्म एनालिस्ट कोमल नाहटा ने भी कहा था, "फिल्म पहले दिन 25 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस करेगी, जो कि ऐसे समय में एक शानदार आंकड़ा है। यह पूरी फिल्म इंडस्ट्री के लिए एक खुशखबरी है। ये उन लोगों को भी जवाब है, जिनका मानना था कि थिएटर में फिल्म रिलीज करना घाटे का सौदा है।" फिल्म क्रिटिक तरण आदर्श ने कहा, "यह एक बेहतरीन शुरुआत है, जबकि महाराष्ट्र में 50 प्रतिशत सीटिंग क्षमता अब भी लागू है।"

    जानिए फिल्म 'सूर्यवंशी' के बारे में

    दर्शकों को काफी समय से थियटर में एक धमाकेदार फिल्म का इंतजार था। 'सूर्यवंशी' पहले मार्च, 2020 में रिलीज होने वाली थी, लेकिन कोरोना की वजह से फिल्म की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी गई। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा कैटरीना कैफ, गुलशन ग्रोवर, सिकंदर खेर, अभिमन्यु सिंह और जावेद जाफेरी भी हैं। फिल्म में रणवीर सिंह और अजय देवगन ने मेहमान भूमिका निभाई है। 'सूर्यवंशी' 5 नवंबर को रिलीज हुई है।

    ये हैं अक्षय की आने वाली फिल्में

    अक्षय फिल्म 'पृथ्वीराज' में मुख्य भूमिका में हैं। उन्हें फिल्म 'अतरंगी रे' में सारा अली खान और 'राम सेतु' में जैकलीन फर्नांडिज व नुसरत भरूचा के साथ देखा जाएगा। वह फिल्म 'बच्चन पांडे' और 'रक्षाबंधन' में भी दिखने वाले हैं। फिल्म 'ओह माय गॉड 2' भी अक्षय के खाते से जुड़ी है। अक्षय 'बेल बॉटम' के निर्माता जैकी भागनानी की दूसरी फिल्म 'सिंड्रेला' का भी हिस्सा हैं। वह जल्द ही प्रियदर्शन की एक फिल्म में भी नजर आ सकते हैं।

    इस खबर को शेयर करें
    Facebook
    Whatsapp
    Twitter
    Linkedin
    ताज़ा खबरें
    अक्षय कुमार
    बॉलीवुड समाचार
    सूर्यवंशी

    ताज़ा खबरें

    भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया: टेस्ट सीरीज में इन खिलाड़ियों के बीच देखने को मिलेगा आपसी मुकाबला  भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट
    विमेंस प्रीमियर लीग: मुंबई ने कोचिंग स्टाफ का किया ऐलान, झूलन गोस्वामी को दो बड़ी जिम्मेदारी  झूलन गोस्वामी
    मुंबई में हुई भारत की सबसे बड़ी अपार्टमेंट डील, 1,200 करोड़ रुपये में बिके 23 घर मुंबई
    खामोश हो गई वाणी जयराम की आवाज, स्कूलों में भी गाया जाता है उनका यह भजन पद्म भूषण

    अक्षय कुमार

    'सेल्फी' का पहल गाना 'मैं खिलाड़ी' जारी, इमरान हाशमी ने 10 दिनों तक की रिहर्सल  इमरान हाशमी
    सी शंकरन नायर की बायोपिक में अक्षय कुमार संग नहीं होगी कोई अभिनेत्री बॉलीवुड समाचार
    'सेल्फी' के बाद कतार में अक्षय कुमार की ये फिल्में, जानें कब हो सकती हैं रिलीज सेल्फी फिल्म
    अक्षय कुमार की 'सेल्फी' से पहले फिल्मस्टार पर बन चुकी हैं ये बॉलीवुड फिल्में शाहरुख खान

    बॉलीवुड समाचार

    'दंगल' को पीछे छोड़ भारत में 'पठान' बनी बॉलीवुड की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर शाहरुख खान
    सिद्धार्थ-कियारा, रणवीर-दीपिका और विराट-अनुष्का की शादी में क्या एक बात समान है?  कियारा आडवाणी
    जन्मदिन विशेष: ये हैं अभिषेक बच्चन की टॉप-5 IMDb रेटेड फिल्में, जानें किस OTT पर देखें अभिषेक बच्चन
    सपना चौधरी और परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना के लिए दर्ज हुई FIR सपना चौधरी

    सूर्यवंशी

    'सिंघम अगेन' में अक्षय कुमार की एंट्री, 'सूर्यवंशी' बन लौटेंगे अभिनेता अक्षय कुमार
    'सिंघम अगेन' अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' से 10 गुना बड़ी होगी- रोहित शेट्टी अजय देवगन
    मकर संक्रांति पर अक्षय कुमार की 'सूर्यवंशी' गुजरात में फिर से हुई रिलीज गुजरात
    2021 की सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बनी अल्लू की 'पुष्पा' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

    मनोरंजन की खबरें पसंद हैं?

    नवीनतम खबरों से अपडेटेड रहें।

    Entertainment Thumbnail
    पाकिस्तान समाचार क्रिकेट समाचार नरेंद्र मोदी आम आदमी पार्टी समाचार अरविंद केजरीवाल राहुल गांधी फुटबॉल समाचार कांग्रेस समाचार लेटेस्ट स्मार्टफोन्स क्रिप्टोकरेंसी भाजपा समाचार कोरोना वायरस रेसिपी #NewsBytesExclusive कोरोना वायरस वैक्सीन ट्रैवल टिप्स यूक्रेन युद्ध मंकीपॉक्स द्रौपदी मुर्मू
    हमारे बारे में प्राइवेसी पॉलिसी नियम हमसे संपर्क करें हमारे उसूल शिकायत खबरें समाचार संग्रह विषय संग्रह
    हमें फॉलो करें
    Facebook Twitter Linkedin
    All rights reserved © NewsBytes 2023