Loading...
'हैवान' को सेंसर बोर्ड से मिला हरा सिग्नल, जानिए कितनी लंबी होगी अक्षय-सैफ की फिल्म
'हैवान' को मिल गया सेंसर प्रमाणपत्र

'हैवान' को सेंसर बोर्ड से मिला हरा सिग्नल, जानिए कितनी लंबी होगी अक्षय-सैफ की फिल्म

Sep 08, 2026
02:53 pm

क्या है खबर?

प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित सस्पेंस क्राइम-थ्रिलर फिल्म 'हैवान' अपनी रिलीज के करीब है। फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान मुख्य किरदार निभा रहे हैं। इसका निर्माण KVN प्रोडक्शन ने किया है। निर्माताओं ने 'हैवान' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (CBFC) के हवाले किया था, जहां इसे हरा सिग्नल दे दिया गया है। प्रमाणपत्र के मुताबिक, फिल्म देखने के लिए दर्शकों की उम्र 16 साल से ऊपर होनी अनिवार्य है, क्योंकि इसे 'UA 16+' के साथ प्रमाणित किया गया है।

अवधि

2 घंटे से लंबी होगी 'हैवान', हो जाइए तैयार

फिल्म समीक्षक तरण आदर्श की पोस्ट के मुताबिक, सेंसर बोर्ड ने 'हैवान' को 'UA 16+' प्रमाणपत्र देकर पास किया है। इसकी अवधि 164.07 मिनट (2 घंटे, 44 मिनट, 07 सेकंड) होगी।

अक्षय इसमें एक साइको-किलर का किरदार निभा रहे हैं, जबकि सैफ एक दृष्टिहीन मार्शल आर्ट प्रशक्षित व्यक्ति की भूमिका में हैं, जिस पर एक छोटी बच्ची की परवरिश की जिम्मेदारी है।

फिल्म में बोमन ईरानी, सैयामी खेर और श्रिया पिलगांवकर भी हैं। यह 11 सितंबर को सिनेमाघरों में आएगी।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए पोस्ट

ADVERTISEMENT