Loading...
'हैवान' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार को याद आए असरानी, लिखा- आपके जैसा कोई नहीं
अक्षय कुमार ने असरानी को किया याद

'हैवान' की रिलीज से पहले अक्षय कुमार को याद आए असरानी, लिखा- आपके जैसा कोई नहीं

Sep 04, 2026
02:02 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'हैवान' अपनी रिलीज के करीब है। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस मनोवैज्ञाकिन सस्पेंस-थ्रिलर में दिवंगत अभिनेता असरानी भी मौजूद हैं। फिल्म से उनका एक हंसाने वाला दृश्य अक्षय ने सोशल मीडिया पर साझा किया है। अभिनेता ने अपनी फिल्म में आखिरी बार नजर आए असरानी को याद करते हुए भावुक श्रद्धांजलि भी दी। उन्होंने दिवंगत अभिनेता की तारीफ करते हुए कहा कि उनके जैसा कोई नहीं हो सकता।

पोस्ट

अक्षय ने असरानी के लिए भावपूर्ण संदेश लिखा

अभिनेता ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म 'हैवान' का एक वीडियो साझा किया है। इसमें असरानी और शारिब हाशमी के बीच एक मजेदार बातचीत दिखाई गई है।

वीडियो के साथ कैप्शन में उन्होंने लिखा, 'यह मेरा सौभाग्य था कि मुझे इस महान कलाकार के साथ काम करने और उन्हें 'हैवान' में अपना आखिरी शॉट देते हुए देखने का मौका मिला। आपको बहुत याद करूंगा असरानी जी... आपके जैसा कोई नहीं हो सकता।'

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

ADVERTISEMENT

फिल्म

साइको किलर बनकर डराने आएंगे अक्षय

'हैवान' में अक्षय नकारात्मक किरदार में हैं और वह साइको किलर बनकर महिलाओं की हत्या को अंजाम देते हैं।

वहीं, सैफ एक दृष्टिहीन मार्शल आर्टिस्ट की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक छोटी बच्ची के केयरटेकर बनकर हत्यारे से उसकी रक्षा करते हैं।

फिल्म में बोमन ईरानी, ​​सैयामी खेर, श्रिया पिलगांवकर, राजपाल यादव और शारिब भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

यह 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।

ADVERTISEMENT