टाइगर श्रॉफ पर हमले ने बढ़ाई अक्षय कुमार की चिंता, अपनी सुरक्षा में किया ये काम
क्या है खबर?
टाइगर श्रॉफ पर हुए जानलेवा हमले का असर अन्य बॉलीवुड कलाकारों पर पड़ता भी दिख रहा है। खबर है कि अक्षय कुमार ने बिना समय गवाए अपनी सुरक्षा में तुरंत एक बड़ा कदम उठाया है। इसके तहत उनके घर के बाहर बुलेटप्रूफ ग्लास शील्ड लगाई जा रही है। यह भी कहा जा रहा है कि इस घटनाक्रम के बाद बॉलीवुड के कई सितारों के घरों की सुरक्षा भी बढ़ाई जा रही है।
सतर्कता
अक्षय की सुरक्षा में उठाया जा रहा बड़ा कदम
NDTV के मुताबिक, अक्षय के मुंबई स्थित घर पर बुलेटप्रूफ ग्लास शील्ड लगाने का काम चल रहा है। यह एहतियात टाइगर पर जानलेवा हमले को देखते हुए बरता गया है।
इससे पहले, सलमान खान की सुरक्षा में इजाफा किया गया था। बताया जा रहा है कि अभिनेता की सुरक्षा में तैनात लोगों को MP5 SD6 सबमशीन गन दी गई है।
जर्मन कंपनी हेकलर एंड कोच द्वारा निर्मित यह हथियार 9x19 mm पैराबेलम एम्युनिशन फायर करने के लिए बनाया गया है।
रेकी
सलमान के घर पर हुई थी रेकी
रिपोर्ट के अनुसार, टाइगर मामले की जांच करने वालों को खबर मिली है कि आरोपियों ने सलमान के घर की रेकी की थी, लेकिन जब उन्होंने भारी पुलिस को तैनात देखा जो योजना छोड़ी दी।
इंडिया टीवी के मुताबिक, गैंगस्टर अनिल पंडित ने करीब एक महीने पहले इस हमले की योजना बनाई थी।
हाल ही में सलमान को मुंबई एयरपोर्ट पर भी देखा गया था, जहां उनके साथ बॉडीगार्ड और सशस्त्र सुरक्षाकर्मी मौजूद नजर आए थे।