LOADING...
अक्षय कुमार ने हवाई अड्‌डे पर पैपराजी की खींची टांग, बोले- मामा लगता है तू मेरा?
अक्षय कुमार का वीडियो हो रहा वायरल

अक्षय कुमार ने हवाई अड्‌डे पर पैपराजी की खींची टांग, बोले- मामा लगता है तू मेरा?

Jun 21, 2026
12:36 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार अपनी हाजिर जवाबी को लेकर अक्सर लोगों का ध्यान खींच लेते हैं। एक बार फिर वह कुछ ऐसा ही करते दिखाई दिए जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। दरअसल, वीडियो में अभिनेता को मुंबई हवाई अड्‌डे पर देखा गया, जहां मौजूद पैपराजी ने उनसे सवाल पूछने शुरू कर दिए। उनके सवालों पर अक्षय ने ऐसा जवाब दिया कि वीडियो देखकर यूजर्स भी अपनी हंसी नहीं रोक पाए।

वीडियो

लोगों को पसंद आई अक्षय की हाजिर जवाबी 

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षय हवाई अड्‌डे पर अंदर की ओर जा रहे हैं। वहां मौजूद पैपराजी ने उन्हें घेर लिया और जानने के लिए बेताब हो गए कि अभिनेता आखिर कहां जा रहे हैं। एक फोटोग्राफर ने उनसे पूछा कि वह कहां जा रहे हैं? इस पर अक्षय ने कहा, "क्यों, तू मामा लगता है मेरा?" वीडियो आने के बाद सोशल मीडिया यूजर्स भी उनके ह्यूमर और हाजिरजवाबी की तारीफ कर रहे हैं।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए वीडियो

Advertisement

व्यस्तता

'वेलकम टू द जंगल' के प्रमोशन में जुटे हैं अक्षय

अक्षय अपनी आगामी फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का इन दिनों जमकर प्रमोशन कर रहे हैं। अहमद खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। इसमें सुनील शेट्‌टी, अरशद वारसी, दिशा पाटनी, जैकलीन फर्नांडिस, जैकी श्रॉफ और रवीना टंडन समेत कई सितारे शामिल हैं। फिल्म का ट्रेलर और गाने पहले ही जारी हो चुके हैं, जिन्हें लोगों की शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। यह फिल्म 'वेलकम' फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त है।

Advertisement