'हेरा फेरी 3' अभी नहीं बन रही, अक्षय कुमार के जवाब ने फैंस को किया मायूस
अक्षय कुमार ने हाल ही में बताया है कि 'हेरा फेरी 3' फिलहाल नहीं बन रही है। यह खबर उनके चाहने वालों के लिए एक झटका है, जो अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी और परेश रावल की मशहूर तिकड़ी को एक बार फिर बड़े पर्दे पर देखने की उम्मीद कर रहे थे। उन्होंने शुभंकर मिश्रा के यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान साफ कहा, "हेरा फेरी 3 अभी फिलहाल तो नहीं बन रही है यानी, अभी के लिए यह रीयूनियन टल गया है।
कानूनी विवादों में अटका काम
अक्षय कुमार ने बताया कि फिल्म रुकने की वजह कुछ कानूनी विवाद हैं। साथ ही पर्दे के पीछे कुछ अंदरूनी दिक्कतें भी चल रही हैं, जिनमें परेश रावल का अचानक फिल्म से अलग हो जाना भी शामिल है। इन्हीं वजहों से अगले एक साल तक यह प्रोजेक्ट शुरू नहीं हो पाएगा। फिर भी, अक्षय कुमार उम्मीद नहीं छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा, "जब सही समय आएगा, तब यह जरूर बनेगी। बस मैं यह उम्मीद करता हूं कि तब तक हम बहुत बूढ़े न हो जाएं।" फिलहाल तो फैंस को अपनी पसंदीदा तिकड़ी के लौटने के लिए थोड़ा और इंतज़ार करना होगा।