Loading...
अक्षय कुमार की फीस दबाकर बैठा था निर्माता, अभिनेता घर से उठा ले आए टेप रिकॉर्डर
अक्षय कुमार ने निर्माता से ऐसे वसूले थे अपने पैसे

अक्षय कुमार की फीस दबाकर बैठा था निर्माता, अभिनेता घर से उठा ले आए टेप रिकॉर्डर

Nov 26, 2026
10:26 am

क्या है खबर?

'कॉफी विद करण' में अपनी उपस्थिति के दौरान अक्षय कुमार और रवि किशन ने सफलता पाने से पहले झेले गए अपने संघर्ष के दिनों को याद किया। दोनों अभिनेताओं ने अपने शुरुआती करियर में आई आर्थिक तंगी और अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए कई बार करने पड़े समझौतों के बारे में खुलकर बात की। इसी बीच अक्षय ने बताया कि जब उन्हें बकाया रकम नहीं मिली तो वो निर्माता के घर से टेप रिकॉर्डर उठा लाए थे।

किस्सा

अक्षय ने सुनाया बपने संघर्ष के दिनों का किस्सा

अक्षय ने शो में अपने शुरुआती संघर्ष के दिनों की एक घटना को याद किया। उन्होंने बताया कि एक निर्माता पर उनके करीब 68,000 रुपये बकाया थे, जो उस समय उनके लिए काफी बड़ी रकम थी।

पैसे वापस पाने की तमाम कोशिशें नाकाम रहने के बाद अक्षय ने मुंबई के माहिम स्थित प्रोड्यूसर के घर जाकर उससे आमने-सामने बात करने का फैसला किया।

अक्षय ने कहा, "निर्माता ने मुझे पैसे नहीं दिए थे और फिल्म भी फ्लॉप हो गई थी।"

बदला

अक्षय निर्माता के घर पहुंचकर उठा लाए टेप रिकॉर्डर

अक्षय ने बताया, "निर्माता पर मेरे करीब 68 हजार रुपये बकाया थे, जो उस समय मेरे लिए बहुत बड़ी रकम थी, क्योंकि मैं संघर्ष कर रहा था। ऐसे में पैसे वापस लेने के लिए मैं उसके घर पहुंचा।"

अक्षय के मुताबिक, जैसे ही निर्माता ने दरवाजा खोला, वो समझ गया कि वो अपने पैसे मांगने आए हैं। इसके बाद अक्षय की नजर हॉल में रखे टेप रिकॉर्डर पर पड़ी। उन्होंने उसका प्लग निकाला और उसे अपने साथ ले आए।

ADVERTISEMENT

भुगतान

निर्माता ने आज तक नहीं लौटाए बाकी पैसे

अक्षय नेआगे कहा, "मुझे बहुत गुस्सा आ रहा था, क्योंकि उसने मेरे पैसे नहीं दिए थे। उसने मुझे रोका भी नहीं। मैंने उसे हीरा पन्ना में 32,000 रुपये में बेच दिया। आज भी उसने मेरे बाकी पैसे नहीं लौटाए हैं।"

नए निर्देशकों को मौका देने और निर्देशक-निर्माता के प्रति संवेदनशील रहने पर जब होस्ट करण जौहर ने अक्षय की तारीफ की तो उन्होंने कहा कि ये भी एक वजह है कि कई बड़े लोग उन्हें फिल्म में लेना नहीं चाहते।

ADVERTISEMENT

काम के घंटे

अक्षय कुमार ने बताया क्यों करते हैं सिर्फ 8 घंटे काम

अक्षय बोले कि ऐसे कई लोग हैं, जो कहते हैं कि वो सिर्फ 8 घंटे काम करते हैं, लेकिन वो ये भूल जाते हैं कि उन 8 घंटों में अक्षय अपनी वैनिटी वैन तक नहीं जाते।

अक्षय के मुताबिक, कलाकारों के लिए अच्छा दिखना बेहद जरूरी है, क्योंकि दर्शक उन्हें थका हुआ नहीं बल्कि तरोताजा देखना चाहते हैं, इसलिए वो 8 घंटे काम करते हैं, 8 घंटे सोते हैं और बाकी समय परिवार, खानपान व अपनी सेहत को देते हैं।

ADVERTISEMENT