Loading...
अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉडेस' को झटका, निर्देशक ने अनबन के चलते किया किनारा
'ओह माय गॉडेस' पर आया दिल तोड़ने वाला अपडेट

अक्षय कुमार की 'ओह माय गॉडेस' को झटका, निर्देशक ने अनबन के चलते किया किनारा

Nov 03, 2026
05:37 pm

क्या है खबर?

अक्षय कुमार की चर्चित फ्रेंचाइजी 'ओह माय गॉड' के तीसरे भाग का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। साल की शुरुआत में खबर आई थी कि 'ओह माय गॉडेस' नाम वाली इस तीसरी कड़ी में रानी मुखर्जी भी शामिल होंगी। बाद में उनके बाहर होने की पुष्टि की गई। अब फिल्म से जुड़ा नया अपडेट लोगों का दिल तोड़ सकता है। बताया जा रहा है कि क्रिएटिव मतभेदों के चलते निर्माता और निर्देशक के बीच दरार आ गई है।

अनबन

क्रिएटिव मतभेदों की भेंट चढ़ी 'OMG 3'?

पिंकविला के मुताबिक, 'ओह माय गॉडेस' के निर्देशन को लेकर लंबे समय से चल रही क्रिएटिव अनबन के बाद निर्देशक अमित राय और निर्माताओं ने अलग होने का फैसला किया है।

सूत्रों का कहना है कि यह मतभेद सिर्फ स्क्रीनप्ले तक ही सीमित नहीं थे। फिल्म के मुख्य अभिनेता की कास्टिंग और यहाँ तक कि रिलीज की प्रस्तावित रणनीति भी निर्देशक और निर्माताओं के बीच झगड़े की वजह बन गई।

तमाम कोशिशों के बावजूद मतभेदों को सुलझाया नहीं जा सका।

योजना

बिना निर्देशक फिल्म को आगे बढ़ाने की योजना

रिपोर्ट के अनुसार, कहा जा रहा है कि राय के परियोजना से हटने के बाद निर्माताओं ने बिना निर्देशक आगे बढ़ने का फैसला किया है। उम्मीद की जा रही है कि शायद फ्रेंचाइजी के अगले भाग को संभालने के लिए एक नई क्रिएटिव आवाज का रास्ता बन जाएगा।

बता दें, फ्रेंचाइजी का पहला भाग 'ओह माय गॉड' 2012 में और दूसरा भाग 'OMG 2' साल 2023 में रिलीज हुआ था।

ADVERTISEMENT