LOADING...
'भूत बंगला' से जारी हुआ नया गाना, तब्बू के डांस ने दिलाई विद्या बालन की याद

'भूत बंगला' से जारी हुआ नया गाना, तब्बू के डांस ने दिलाई विद्या बालन की याद

Apr 29, 2026
12:20 pm

क्या है खबर?

सिनेमाघरों में 17 अप्रैल को रिलीज हुई फिल्म 'भूत बंगला' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन कर रही है। अक्षय कुमार द्वारा अभिनीत इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है, जो 'भूल भुलैया' के निर्देशक भी रहे हैं। निर्माताओं ने फिल्म से नया गाना रिलीज किया है, जिसे तब्बू, अक्षय और जीशू सेनगुप्ता पर फिल्माया गया है। गाने की शीर्षक 'ओ री ओ सांवरिया' है और इसे जावेद अली, श्रेया घोषाल और पृथ्वी गंधर्व ने मिलकर आवाज दी है।

गाना

तब्बू के डांस ने लोगों का मन मोह लिया

गाने को प्रीतम ने अपने शानदार संगीत से सजाया है। इसके बोल यतीन्द्र मिश्रा ने लिखे हैं। लोग इसे पसंद कर रहे हैं और इसकी तुलना 'मेरे ढोलना' से कर रहे हैं, जिसे विद्या बालन पर फिल्माया गया था। बता दें, 'भूत बंगला' एक शापित बंगले के इर्द-गिर्द बुनी गई हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसमें वामिका गब्बी, राजपाल यादव, असरानी और परेश रावल भी अहम किरदारों में हैं। फिल्म ने अब तक 100 करोड़ रुपये से ज्यादा कारोबार कर लिया है।

ट्विटर पोस्ट

यहां देखिए गाने का वीडियो

Advertisement