अक्षय कुमार की फिल्मों का बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्में जानें
क्या है खबर?
बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार आज, 9 सितंबर को अपना 59वां जन्मदिन मना रहे हैं। 3 दशक से ज्यादा लंबे करियर में उन्होंने एक्शन, कॉमेडी, रोमांस और सोशल ड्रामा जैसी अलग-अलग तरह की फिल्मों में शानदार काम किया है। उनकी कई फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की और बड़े रिकॉर्ड बनाए। ऐसे में जन्मदिन के खास मौके पर आइए जानते हैं अक्षय की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों के बारे में।
#1 & #2
'2.0' और 'गुड न्यूज'
अक्षय और रजनीकांत की साइंस-फिक्शन फिल्म '2.0' ने कुल 675 करोड़ रुपये की कमाई की थी। ऐसे में ये अक्षय की अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म है।
कॉमेडी ड्रामा फिल्म 'गुड न्यूज' में अक्षय के साथ करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ नजर आए थे। इस फिल्म ने दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस से कुल 317 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
#3 & #4
'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' और 'सूर्यवंशी'
सफाई-व्यवस्था पर एक जरूरी सामाजिक संदेश देने वाली फिल्म 'टॉयलेट: एक प्रेम कथा' का नाम इस सूची में तीसरे स्थान पर है। अक्षय और भूमि पेडनेकर की इस फिल्म ने दुनिया भर में 314 करोड़ की शानदार कमाई की थी।
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी जबरदस्त एक्शन फिल्म 'सूर्यवंशी' में अक्षय ने एंटी-टेररिज्म ऑफिसर का किरदार निभाया था। इस फिल्म ने दुनियाभर में 298 करोड़ की कमाई की थी।
#5 & #6
'हाउसफुल 4' और 'हाउसफुल 5'
साल 2019 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'हाउसफुल 4' में अक्षय ने एक यादगार दोहरी भूमिका निभाई है। देशभर में दर्शक बड़ी संख्या में इसे सिनेमाघरों में देखने पहुंचे थे, जिससे इसकी दुनिया भर की कुल कमाई 295.2 करोड़ हो गई थी।
साल 2025 में रिलीज हुई कॉमेडी-थ्रिलर फिल्म 'हाउसफुल 5' में अक्षय के साथ रितेश देशमुख, अभिषेक बच्चन, संजय दत्त जैसे सितारे नजर आए थे। इस फिल्म ने 292.5 करोड़ रुपये की कमाई की थी।