'भूत बंगला' की नई रिलीज तारीख पर लगी मुहर, एकता कपूर ने किया ऐलान
क्या है खबर?
अक्षय कुमार की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'भूत बंगला' का इंतजार उनके फैंस बेसब्री से कर रहे हैं। हाल ही में आए टीजर ने लोगों की उम्मीदों को काफी बढ़ा दिया, लेकिन अब फिल्म का इंतजार भी बढ़ चुका है। दरअसल, तमाम अटकलों के बीच निर्माता एकता कपूर ने पुष्टि कर दी है कि फिल्म 10 अप्रैल को रिलीज नहीं होगी। उन्होंने आधिकारिक ऐलान करते हुए 'भूत बंगला' की नई रिलीज तारीख और पेड प्रिव्यू शोज का खुलासा कर दिया है।
पोस्ट
अब इस तारीख को आएगी 'भूत बंगला'
एकता ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बताया कि 'भूत बंगला' अब 17 अप्रैल को रिलीज होगी। उन्होंने बताया कि 'धुरंधर 2' की अपार सफलता को देखते हुए वितरकों और प्रदर्शकाें के साथ चर्चा के बाद, इस बदलाव का फैसला लिया गया है। एकता ने आगे कहा कि 'भूत बंगला' के पेड प्रिव्यू शोज 16 अप्रैल को रात 9 बजे से सिनेमाघरों में शुरू हो जाएंगे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वामिका गब्बी, राजपाल यादव और तब्बू जैसे सितारे हैं।